New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

ऑपरेशन द्रोणागिरी

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने ऑपरेशन द्रोणागिरी का शुभारंभ किया।
  • इसका शुभारम्भ दिल्ली स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के नवाचार एवं प्रौद्योगिकी हस्तांतरण संबंधी फाउंडेशन में किया गया।
  • इसका उद्देश्य नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार और व्यापार को आसान बनाने में भू-स्थानिक प्रौद्योगिकियों और नवाचारों के संभावित अनुप्रयोगों को प्रदर्शित करना है।
  • यह राष्ट्रीय भू-स्थानिक नीति 2022 के तहत एक पायलट परियोजना है।
  • ऑपरेशन द्रोणागिरी विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के कई प्रयासों का हिस्सा है; जैसे-
    • भू-स्थानिक डेटा को उदार बनाना
    • भू-स्थानिक अवसंरचना
    • भू-स्थानिक कौशल 
  • इसके पहले चरण में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, असम, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र राज्यों में लागू किया जाएगा।
  • इसमें तीन क्षेत्रों में पायलट प्रोजेक्ट चलाए जाएँगे-
    • कृषि
    • आजीविका
    • रसद और परिवहन
  • इसमें भू-स्थानिक डेटा और प्रौद्योगिकी के एकीकरण के संभावित अनुप्रयोगों को प्रदर्शित करने के लिए उपयोग के मामलों का प्रदर्शन किया जाएगा। 
  • पहले चरण में कई सरकारी विभागों, उद्योग, कॉर्पोरेट और स्टार्टअप्स के साथ साझेदारी की जाएगी।  
  • ऑपरेशन द्रोणागिरी को एकीकृत भू-स्थानिक डेटा साझाकरण इंटरफेस (जीडीआई) की सहायता से एक बहुत मजबूत आधार प्राप्त हुआ है।

एकीकृत भू-स्थानिक डेटा साझाकरण इंटरफ़ेस (जीडीआई):

  • शहरी नियोजन, पर्यावरण निगरानी, ​​आपदा प्रबंधन आदि के लिए निर्बाध डेटा साझाकरण, पहुँच और विश्लेषण को सक्षम बनाता है। 
  • यह संगठनों को सार्वजनिक भलाई के लिए डेटा-संचालित निर्णय लेने, नवाचार को बढ़ावा देने और भू-स्थानिक डेटा के जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने को सशक्त बनाता है। 

राष्ट्रीय भू-स्थानिक नीति 2022: 

  • यह भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी पर आधारित एक नागरिक-केंद्रित नीति है।
  • इसका उद्देश्य भू-स्थानिक क्षेत्र को मज़बूत करना है।
  • इसका कार्य राष्ट्रीय विकास, आर्थिक समृद्धि और एक संपन्न सूचना अर्थव्यवस्था को संवर्द्धित करना है।
  • इसका लक्ष्य वर्ष 2030 तक उच्च सटीकता वाले डिजिटल एलिवेशन मॉडल के साथ उच्च रिज़ॉल्यूशन स्थलाकृतिक सर्वेक्षण और मानचित्रण सुनिश्चित करना है।

 प्रश्न. निम्नलिखित में से किस नीति के तहत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने ‘ऑपरेशन द्रोणागिरी’ का शुभारंभ किया है? 

(a) राष्ट्रीय भू-स्थानिक नीति

(b) राष्ट्रीय शिक्षा नीति

(c) वृद्ध जनों पर राष्ट्रीय नीति

(d) इनमें से कोई नहीं  

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR