ऑर्डोविशियन सामूहिक विलोपन

(प्रारंभिक परिक्षा: राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की सामयिक घटनाएँ)

संदर्भ

  • हाल ही में, ‘नेचर जियोसाइंस’ नामक अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका में प्रकाशित एक लेख में प्रथम सामूहिक विलोपन के लिये एक नए कारण को उत्तरदायी बताया गया है, जिसे ‘लेट ऑर्डोविशियन मास एक्सटिंक्शन’ (Late Ordovician Mass Extinction) के रूप में भी जाना जाता है। 
  • इस लेख में बताया गया है कि ठंडी जलवायु ने संभवतः महासागर परिसंचरण पैटर्न को परिवर्तित कर दिया, जिससे गहरे महासागरों में ऑक्सीजन युक्त जल के प्रवाह में व्यवधान उत्पन्न हुआ, जो बड़े पैमाने पर समुद्री जीवों के विलोपन का कारण बना। 

सामूहिक विलोपन के संदर्भ में नवीनतम निष्कर्ष

  • नई प्रौद्योगिकियों में विकास के साथ शोधकर्ताओं द्वारा प्रत्येक सामूहिक विलोपन के के संदर्भ में कई सिद्धांत प्रतिपादित किये जा रहे हैं। साथ ही, इन घटनाओं के बारे में अधिक जटिल विवरणों को उजागर किया जा रहा है।
  • सामूहिक विलोपन के लिये दशकों से प्रचलित विचारधारा यह थी कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण महासागरों में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है, जिससे समुद्र में जीवों के रहने की क्षमता प्रभावित होती है, यह संभावित रूप से पूरे पारिस्थितिकी तंत्र को अस्थिर कर देता है।
  • लेकिन वर्तमान में कंप्यूटर मॉडलिंग सिमुलेशन से किये गए शोध के आधार पर यह बताया गया है कि ऑर्डोविशियन सामूहिक विलोपन के लिये जलवायु शीतलन संभावित रूप से उत्तरदायी है। 
  • शोधकर्ताओं ने समुद्री ऑक्सीजन के स्तर में बदलाव को समझने के लिये उस अवधि की चट्टानों में आयोडीन की मात्रा को मापा, जिससे गहरे महासागरों में ऑक्सीजन की कमी या ‘डीप सी एनोक्सिया’ के बारे में पता चला।

सामूहिक विलोपन की घटनाएँ

  • पहला सामूहिक विलोपन: लगभग 445 मिलियन वर्ष पूर्व ऑर्डोविशियन सामूहिक विलोपन ने सभी प्रजातियों में से लगभग 85% को समाप्त कर दिया। 
  • दूसरा सामूहिक विलोपन: लगभग 375 मिलियन वर्ष पूर्व डेवोनियन सामूहिक विलोपन ने विश्व की लगभग 75% प्रजातियों का अंत कर दिया।
  • तीसरा सामूहिक विलोपन: लगभग 250 मिलियन वर्ष पूर्व घटित हुए पर्मियन सामूहिक विलोपन को ‘ग्रेट डाइंग’(Great Dying) के रूप में भी जाना जाता है, जो सभी प्रजातियों के 95% से अधिक के विलोपन का कारण बना।
  • चौथा सामूहिक विलोपन: लगभग 200 मिलियन वर्ष पूर्व ट्राइसिक सामूहिक विलोपन में कुछ डायनासोरों सहित पृथ्वी की लगभग 80% प्रजातियाँ नष्ट हो गईं।
  • पाँचवां सामूहिक विलोपन: लगभग 66 मिलियन वर्ष पूर्व क्रेटेशियस सामूहिक विलोपन को गैर-एवियन डायनासोर की विलुप्ति के लिये जाना जाता है।
  • छठा सामूहिक विलोपन: वर्तमान में मानव-प्रेरित जलवायु परिवर्तन के कारण छठा सामूहिक विलोपन हो रहा है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT

Download Free Study Material

Enter your details to download the PDF.

Verify once. Download for 7 days. Your details are used for download access and verification.