New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

पेस सैटेलाइट (PACE satellite)

प्रारंभिक परीक्षा –  पेस सैटेलाइट (PACE satellite)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

चर्चा में क्यों 

स्पेसएक्स ने समुद्र, वायुमंडल, जलवायु की निगरानी के लिए NASA के PACE उपग्रह को 8 फरवरी, 2024 को लॉन्च किया।

nasa

 प्रमुख बिंदु 

  • NASA के PACE उपग्रह को स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट से सूर्य-समकालिक कक्षा में स्थापित किया गया।
  • इस मिशन के तहत अंतरिक्ष से धरती पर मौजूद महासागरों झीलों और नदियों का सर्वेक्षण किया जाएगा।
  • इस मिशन का नाम PACE अर्थात प्लैंकटन एरोसोल क्लाउड ओशन इकोसिस्टम है।

पेस (PACE) सैटेलाइट का उद्देश्य :

  • यह उपग्रह तीन वर्ष तक 676 किलोमीटर ऊपर से महासागरों के साथ-साथ वायुमंडल का अध्ययन करेगा।
  • इस सेटेलाइट के तीन उपकरणों में से दो उपकरण प्रतिदिन पृथ्वी का अवलोकन करेंगे।
  • तीसरा उपकरण मासिक आधार पर आंकड़े जुटाएगा। इससे वैज्ञानिकों को तूफान और मौसम के पूर्वानुमानों को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

PACE

  • इससे पृथ्वी के जलवायु में होने वाले परिवर्तनों की जानकारी मिलेगी। 
  • इस उपग्रह से तापमान बढ़ने के कारण पृथ्वी के जलवायु में होने वाले परिवर्तनों का भी विवरण प्राप्त होगा।
  • नासा के दो दर्जन से अधिक पृथ्वी-अवलोकन उपग्रह और उपकरण पहले से ही कक्षा में स्थापित हैं।
  • लेकिन PACE उपग्रह  महासागरीय जीव विज्ञान का अध्ययन करने के लिए अब तक लांच किया गया सबसे उन्नत मिशन है।
  • वर्तमान के पृथ्वी-अवलोकन उपग्रह सात या आठ रंगों की ही पहचान कर सकते हैं।
  • लेकिन PACE उपग्रह  200 रंगों की जानकारी प्रदान कर सकता है जिससे वैज्ञानिकों को समुद्र में शैवाल के प्रकारों और हवा में कणों के प्रकारों की पहचान करने में मदद मिलेगी।
  • PACE उपग्रह जलवायु परिवर्तन का समुद्री फाइटोप्लांकटन पर पड़ने वाले प्रभाव का भी अध्ययन करेगा।
  • इसके अतिरिक्त यह बादल निर्माण और पृथ्वी के तापमान विनियमन पर वायुजनित कणों के प्रभाव की भी जांच करेगा।
  • PACE उपग्रह  हवा में धूल और धुएं जैसे कणों के बादलों के निर्माण के साथ-साथ ग्रह के गर्म होने और ठंडा होने पर पड़ने वाले प्रभाव को समझने में भी मदद करेगा।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. स्पेसएक्स ने समुद्र, वायुमंडल, जलवायु की निगरानी के लिए NASA का PACE उपग्रह को 8 फरवरी, 2024 को लॉन्च किया।
  2. यह उपग्रह तीन वर्ष तक 676 किलोमीटर ऊपर से महासागरों के साथ-साथ वायुमंडल का अध्ययन करेगा।
  3.  पेस उपग्रह  200 रंगों की जानकारी प्रदान कर सकता है जिससे वैज्ञानिकों को समुद्र में शैवाल के प्रकारों और हवा में कणों के प्रकारों की पहचान करने में मदद मिलेगी।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल एक 

(b) केवल दो 

 (c) सभी तीनों 

(d)  कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : पेस (PACE) सैटेलाइट के प्रमुख उद्देश्यों का उल्लेख कीजिए।

स्रोत:इंडियन एक्सप्रेस 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR