New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

PAIMANA वेब पोर्टल

हाल ही में सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने लोकसभा में पैमाना (PAIMANA) वेब पोर्टल से जुड़े नवीनतम आँकड़े प्रस्तुत किए हैं।

PAIMANA वेब पोर्टल के बारे में  

  • पैमाना (Project Assessment Infrastructure Monitoring and Analytics for Nation-Building: PAIMANA) एक ऑनलाइन आधारित मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म है जिसे ₹150 करोड़ और उससे अधिक लागत वाली केंद्रीय क्षेत्र की प्रचलित अवसंरचना परियोजनाओं पर नजर रखने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
  • इसने पूर्व में प्रचलित OCMS-2006 (Online Computerized Monitoring System) की जगह ली है।

संबंधित संस्थाएँ

  • इस पोर्टल का निर्माण और प्रबंधन सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) द्वारा किया जाता है।
  • यह उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) के इंटीग्रेटेड प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग पोर्टल (IPMP) से API के माध्यम से जुड़ा हुआ है।

मुख्य विशेषताएँ

  1. ‘वन डाटा, वन एंट्री’ सिद्धांत: IPMP से API के जरिये डेटा स्वतः स्थानांतरित होता है जिससे एक ही जानकारी को बार-बार दर्ज करने की आवश्यकता समाप्त होती है।
  2. उच्च लागत वाली परियोजनाओं का कवरेज: ₹150 करोड़ और उससे अधिक मूल्य की परियोजनाओं को 17 मंत्रालयों के अंतर्गत शामिल कर उनकी निगरानी की जाती है।
  3. तात्कालिक (रियल-टाइम) निगरानी: संबंधित मंत्रालय और क्रियान्वयन एजेंसियाँ डिजिटल प्रणाली के माध्यम से परियोजनाओं की प्रगति को समय-समय पर अद्यतन करती हैं।
  4. मैनुअल डेटा प्रविष्टि में कमी: सड़क, पेट्रोलियम और कोयला जैसे प्रमुख क्षेत्रों में लगभग 60% परियोजनाओं की जानकारी स्वतः अपडेट हो जाती है जिससे मानवीय हस्तक्षेप कम होता है।

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के बारे में

  • 15 अक्टूबर 1999 को सांख्यिकी विभाग और कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग के विलय के बाद सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) एक स्वतंत्र मंत्रालय के रूप में अस्तित्व में आया।
  • यह मंत्रालय देश में सांख्यिकीय प्रणाली के नियोजित और संगठित विकास और भारत सरकार, राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों के विभिन्न हितधारकों के बीच सांख्यिकीय गतिविधियों के समन्वय के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए नोडल मंत्रालय है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR