New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

फ़िलाडेल्फ़ी कॉरिडोर

चर्चा में क्यों ?

PHILADELFI

  • हाल ही में इसराइल ने 'फ़िलाडेल्फ़ी कॉरिडोर' पर नियंत्रण कर लिया 
  • फ़िलाडेल्फ़ी कॉरिडोर पर नियंत्रण होने से ग़ज़ा पर इसराइल का पूर्ण रूप से कब्जा हो गया है  

फिलाडेल्फी कॉरिडोर

  • इसे फिलाडेल्फी रूट के नाम से भी जाना जाता है
  • यह  ग़ज़ा  और मिस्र के बीच सीमा क्षेत्र पर 14 किमी लंबी पट्टी है 
  • इसके उत्तर में भूमध्य सागर, दक्षिण में इसराइल, पूर्व में ग़ज़ा और पश्चिम में मिस्र है 
  • इसे मिस्र के साथ वर्ष 1979 की शांति संधि के हिस्से के रूप में इजरायली सशस्त्र बलों द्वारा नियंत्रित और गश्त वाले बफर जोन के रूप में स्थापित किया गया था
  • वर्ष 2005 में, अंतर्राष्ट्रीय दबाव में इज़राइल  ग़ज़ा  पट्टी से हट गया
  • इजरायली सेना के हटने के बाद एक समझौते के तहत मिस्र को इस गलियारे के मिस्र वाले हिस्से में गश्त और सुरक्षा के लिए सैनिकों को तैनात करने की अनुमति दी गई, जबकि  ग़ज़ा  वाले हिस्से की जिम्मेदारी फिलिस्तीनी प्राधिकरण को सौंप दी गई।
  • वर्ष 2007 में हमास ने ग़ज़ा की व्यवस्था अपने हाथ में ली और सीमा के फ़लस्तीनी क्षेत्र का नियंत्रण संभाल लिया
  • ग़ज़ा पर इसराइल की सख़्ती बढ़ने के साथ फिलिस्तीन के लोगों का  फिलाडेल्फी कॉरिडोर पार करके मिस्र की ओर आना-जाना बढ़ गया.
  • इसके बाद से मिस्र ने इस कॉरिडोर पर सुरक्षा सख़्त कर दी 
  • इस कॉरिडोर की ज़मीन के नीचे सैंकड़ों सुरंगें बनाई गई हैं 
  • ग़ज़ा के लिए यह सुरंगें लाइफ़ लाइन की तरह हैं, जिनकी मदद से वहाँ के लोग मिस्र में जा पाते हैं.
  • इसराइल के अनुसार इन सुरंगों का इस्तेमाल हमास ग़ज़ा में हथियारों की तस्करी के लिए करता था.
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X