New
Solved Paper- UPSC Prelims 2026 (Paper - 1 & 2) Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Solved Paper- UPSC Prelims 2026 (Paper - 1 & 2) Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

नाइजीरिया में धार्मिक उत्पीड़न संकट

(प्रारंभिक परीक्षा: अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम)

चर्चा में क्यों

हाल के महीनों में नाइजीरिया में ईसाइयों के खिलाफ बढ़ती हिंसा (Nigerian Christians Persecution) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गंभीर चिंता पैदा की है। अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने अब इस मुद्दे पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

नाइजीरियाई ईसाइयों पर अत्याचार 

  • इंटरसोसाइटी रिपोर्ट (2025) के अनुसार, सिर्फ वर्ष 2025 के पहले सात महीनों में ही 7000 से अधिक ईसाई मारे गए हैं।
  • वर्ष 2009 से 2023 के बीच 52,000 से अधिक ईसाइयों की हत्या, 18,500 लोगों का अपहरण, और 20,000 से अधिक चर्चों व स्कूलों पर हमले दर्ज किए गए।
  • अमेरिका की संस्था Open Doors के अनुसार, अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 के बीच विश्वभर में मारे गए ईसाइयों में से 82% नाइजीरिया में मारे गए।

प्रमुख कारण

  • नाइजीरिया में धर्म आधारित विभाजन ऐतिहासिक रूप से गहरा है, देश के उत्तर में मुस्लिम बहुल आबादी है जबकि दक्षिण में ईसाई समुदाय प्रमुख है।
  • हिंसा के प्रमुख स्रोत बोको हराम, फुलानी उग्रवादी, और इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका (ISWA) जैसे जिहादी संगठन हैं।
  • धार्मिक कारणों के साथ-साथ भूमि विवाद, फिरौती के लिए अपहरण, और जातीय संघर्ष भी हिंसा के कारक बने हुए हैं।

सरकार का मत

  • वर्तमान में नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनूबू हैं, जिन्होंने वर्ष 2023 में पदभार ग्रहण किया।
  • नाइजीरियाई सरकार के अनुसार, हिंसा “धार्मिक नहीं बल्कि सामाजिक और सुरक्षा संबंधी समस्या” है, परंतु उसके निष्क्रिय रवैये ने जिहादी संगठनों को बढ़ावा दिया है।

अमेरिका की प्रतिक्रिया

  • अमेरिकी राष्ट्रपति ने चेतावनी दी कि यदि नाइजीरियाई सरकार ने कार्रवाई नहीं की, तो अमेरिका सभी आर्थिक सहायता रोक देगा और सैन्य हस्तक्षेप की संभावना जताई।
  • अमेरिका ने नाइजीरिया को “Country of Particular Concern” घोषित किया हैऔर धार्मिक स्वतंत्रता के गंभीर उल्लंघन का आरोप लगाया है।
  • नाइजीरियाई राष्ट्रपति टिनूबू ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अमेरिका का यह दृष्टिकोण “नाइजीरिया की वास्तविकता को नहीं दर्शाता।”

नाइजीरिया : महत्त्वपूर्ण तथ्य

  • राजधानी: अबुजा (Abuja)
  • सबसे बड़ा शहर: लागोस (Lagos)
  • जनसंख्या: लगभग 242 मिलियन (2025 अनुमान)
  • क्षेत्रफल: 923,769 वर्ग किमी
  • धर्मानुसार आबादी: 50% मुस्लिम, 45% ईसाई, 5% अन्य धर्म
  • राजनीतिक व्यवस्था: संघीय गणराज्य (Federal Republic)
  • वर्तमान राष्ट्रपति: बोला अहमद टिनूबू (Bola Ahmed Tinubu)
  • मुख्य भाषाएँ: अंग्रेज़ी (आधिकारिक), हौसा, योरूबा, इग्बो
  • मुख्य समस्या: आतंकवाद, धार्मिक संघर्ष, भ्रष्टाचार, आर्थिक असमानता
  • प्रमुख उग्रवादी समूह: बोको हराम, इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रांत (ISWAP), फुलानी उग्रवादी
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR