New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र के सबसे पुराने साक्ष्य वाली चट्टानें

चर्चा में क्यों 

एमआईटी(MIT) और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के भूविज्ञानियों ने दक्षिण-पश्चिमी ग्रीनलैंड के इसुआ सुप्राक्रस्टल बेल्ट में प्राचीन चट्टान संरचनाओं में की खोज की हैं, जिन पर पृथ्वी के प्रारंभिक चुंबकीय क्षेत्र के सबसे पुराने अवशेष मौजूद हैं।  

प्राचीन चट्टानों के बारे में 

  • जर्नल ऑफ जियोफिजिकल रिसर्च में प्रकाशित अध्ययन के परिणाम  पृथ्वी के चारों ओर चुंबकीय क्षेत्र के कुछ शुरुआती साक्ष्यों को दर्शाते हैं।
  • शोधकर्ताओं का उद्देश्य उन चट्टानों को खोजना था, जिन चट्टानों के पहली बार बनने के समय उनमे पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र के लक्षण मौजूद थे।   
  • शोधकर्ताओं ने निर्धारित किया है कि चट्टानें लगभग 3.7 बिलियन वर्ष पुरानी हैं और इनमें कम से कम 15 माइक्रोटेस्ला की ताकत वाले चुंबकीय क्षेत्र के निशान मौजूद हैं।
  • पिछले अध्ययनों ने पृथ्वी पर कम से कम 3.5 अरब साल पुराने चुंबकीय क्षेत्र के सख्श्य प्रस्तुत किये हैं लेकिन नया अध्ययन चुंबकीय क्षेत्र के जीवनकाल को 200 मिलियन साल और बढ़ा रहा है। 
  • वैज्ञानिकों के अनुसार,विकास के आरंभिक दौर में पृथ्वी पर जीवन संभव हो सका, जिसका एक कारण प्रारंभिक चुंबकीय क्षेत्र भी था, यह इतना शक्तिशाली था कि इससे जीवन को बनाए रखने वाला वातावरण बना रहा और साथ ही ग्रह को हानिकारक सौर विकिरण से भी बचा सका। 
  • यह चुंबकीय ढाल कितनी पुरानी और कितनी मजबूत थी, यह अभी तक ज्ञात नहीं है, हालांकि इसके अस्तित्व के बारे में लगभग 3.5 बिलियन वर्ष पहले के साक्ष्य मौजूद हैं।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR