New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

शक्ति स्कॉलर्स

  • राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने महिला-केंद्रित विषयों पर नीति-उन्मुख एवं साक्ष्य-आधारित अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘शक्ति स्कॉलर्स’– एन.सी.डब्ल्यू. यंग रिसर्च फेलोशिप की शुरुआत की है।
  • वस्तुतः यह पहल भारत में महिलाओं से जुड़े सामाजिक, कानूनी एवं आर्थिक मुद्दों पर गहन अध्ययन के लिए युवा शोधकर्ताओं को मंच प्रदान करती है। 

शक्ति स्कॉलर्स फेलोशिप के बारे में

शक्ति स्कॉलर्स छह माह की एक अनुदान-आधारित शोध फैलोशिप है जिसे बहु-विषयक दृष्टिकोण से महिलाओं को प्रभावित करने वाले समकालीन विषयों पर नीति-प्रासंगिक शोध को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया है। इस कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा किया जा रहा है। 

प्रमुख उद्देश्य

  • महिलाओं से संबंधित चुनौतियों पर डेटा-आधारित और विश्लेषणात्मक शोध को बढ़ावा देना
  • लिंग-संवेदनशील प्रशासन में योगदान देने वाले युवा शोधकर्ताओं का एक सशक्त समूह तैयार करना
  • कानून निर्माण, सरकारी योजनाओं एवं संस्थागत सुधारों को दिशा दे सकने वाले अध्ययनों का समर्थन करना 

पात्रता मानदंड

  • राष्ट्रीयता: केवल भारतीय नागरिक
  • आयु सीमा: 21 से 30 वर्ष
  • शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक डिग्री अनिवार्य 
  • नोट : वरीयता उन उम्मीदवारों को दी जाएगी जो स्नातकोत्तर, एम.फिल. या पी.एच.डी. कर रहे हों अथवा पूर्ण कर चुके हों।
  • क्षेत्र विशेष : लिंग आधारित अध्ययन, कानून, समाज विज्ञान, लोकनीति, अर्थशास्त्र, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, विकास अध्ययन आदि।

प्रमुख विशेषताएँ

  • अनुसंधान अनुदान: 1 लाख ( डाटा संग्रह, फील्डवर्क, विश्लेषण एवं दस्तावेज़ीकरण जैसे शोध व्ययों के लिए वित्तीय सहायता)
  • अवधि: 6 माह (सीमित समय में गहन शोध और नीति-उपयोगिता के बीच संतुलन सुनिश्चित करता है)
  • चरणबद्ध फंडिंग: अनुदान को चरणबद्ध रूप में जारी किया जाएगा, जिससे शोध की प्रगति एवं जवाबदेही बनी रहे।

अनुसंधान के संभावित क्षेत्र

  • महिलाओं की सुरक्षा एवं गरिमा 
  • लिंग आधारित हिंसा और POSH कानून का कार्यान्वयन
  • कानूनी अधिकार और न्याय तक पहुँच 
  • साइबर सुरक्षा
  • स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं कौशल विकास
  • आर्थिक सशक्तिकरण और श्रम बल में भागीदारी
  • महिलाओं का नेतृत्व, राजनीतिक सहभागिता एवं कार्य-जीवन संतुलन
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X