New
Civil Services Day Offer - Valid Till : 28th April GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 6:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 1st May 2026, 8:30PM Civil Services Day Offer - Valid Till : 28th April GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 6:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 1st May 2026, 8:30PM

सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को नवरत्न का दर्जा

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को नवरत्न का दर्ज़ा प्राप्त हुआ।

सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड

  • यह नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के तहत एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम है 
  • स्थापना – वर्ष 2011
  • मुख्यालय - नई दिल्ली
  • यह भारत में अक्षय ऊर्जा क्षमता के विकास और विस्तार के लिए समर्पित है
  • यह देश के राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (NDC) को पूरा करने के एक हिस्से के रूप में सौर, पवन और हाइब्रिड परियोजनाओं के विकास के लिए एक कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में कार्य करता है।
  • यह भारत की अग्रणी अक्षय ऊर्जा कार्यान्वयन एजेंसी है जो जलवायु लक्ष्यों को पूरा करने और सतत विकास के लिए प्रयासरत है।

नवरत्न दर्जा प्राप्त होने के लाभ 

  • केंद्रीय प्राधिकरण से अनुमोदन की आवश्यकता के बिना 1,000 करोड़ तक के महत्त्वपूर्ण निवेश निष्पादित करने का अधिकार 
  • प्रतिवर्ष अपनी नेटवर्थ का 30% तक आवंटित करने की अनुमति, लेकिन यह 1,000 करोड़ से कम रहे।
  • संयुक्त उद्यमों में भाग लेने, साझेदारी बनाने एवं विदेशी सहायक कंपनियाँ स्थापित करने का विकल्प 
  • इसके निदेशक मंडल को भारत एवं विदेशों में विलय तथा अधिग्रहण की अनुमति देने की शक्ति 
  • इसे विदेश में निवेश करने के लिए आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति से मंजूरी की आवश्यकता होगी 

महारत्‍न, नवरत्‍न तथा मिनीरत्‍न

  • केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (CPSE) को उन्हें होने वाले लाभ और नेट वर्थ के आधार पर तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाता है –
    1. महारत्‍न
    2. नवरत्‍न
    3. मिनीरत्‍न
      • मिनीरत्न को मिनीरत्न श्रेणी-I तथा मिनीरत्न श्रेणी-II में वर्गीकृत किया गया है। 

नवरत्‍न दर्जा प्राप्त करने के मानदंड

  • पहले से मिनीरत्न श्रेणी-I का दर्जा प्राप्त हो। 
  • विगत पाँच वर्षों में से तीन में समझौता ज्ञापन प्रणाली के तहत बहुत अच्छी या उत्कृष्ट रेटिंग प्राप्त की हो।
  •  निम्नलिखित छह प्रदर्शन मापदंडों में 60 अंक या उससे अधिक का स्कोर प्राप्त किया हो –
    1. प्रति शेयर कमाई-10 अंक
    2. शुद्ध पूंजी और शुद्ध लाभ- 25 अंक
    3. उत्पादन की कुल लागत के सापेक्ष जनशक्ति(Manpower) पर आने वाली लागत-15 अंक
    4. कारोबार पर ब्याज और करों से पहले अर्जित लाभ - 15 अंक
    5. नियोजित पूंजी के लिए मूल्यह्रास, ब्याज और करों से पहले अर्जित लाभ - 15 अंक
    6. अंतर-क्षेत्रीय प्रदर्शन- 20 अंक

प्रश्न  - सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की स्थापना कब हुई थी ?

(a) वर्ष 2009

(b) वर्ष 2011

(c) वर्ष 2014

(d) वर्ष 2015

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR