अहमदाबाद के नारनपुरा में खेल परिसर का उद्घाटन

चर्चा में क्यों ? 

हाल ही में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने अहमदाबाद के नारनपुरा में लगभग ₹825 करोड़ की लागत से निर्मित वीर सावरकर खेल परिसर का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिन्दु:

  • इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया, गुजरात के गृह राज्य मंत्री श्री हर्ष संघवी उपस्थित थे।
  • श्री शाह ने उद्घाटन समारोह में कहा कि यह परिसर भारत का सबसे बड़ा और दुनिया के अत्याधुनिक खेल परिसरों में से एक है। 
  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का लक्ष्य रखा है। 

परिसर की विशेषताएँ

  • वीर सावरकर खेल परिसर 1,19,000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है और आधुनिक खेल व्यवस्थाओं से युक्त है:
    • सात प्रवेश द्वार और 900 वाहनों के लिए पार्किंग
    • 275 किलोवाट सौर ऊर्जा संयंत्र
    • 60 केएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट
    • खिलाड़ी प्रशिक्षण के लिए छात्रावास और प्रशिक्षकों के लिए आवास
    • चिकित्सा और पोषण सहायता, तकनीकी विश्लेषण के लिए थिएटर
    • यह परिसर पर्यावरण-अनुकूल (ग्रीन) है और भारत सरकार एवं गुजरात सरकार की संयुक्त पहल का परिणाम है।

खेलों के विकास में योगदान

  • केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में खेलों के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार हुए हैं:
  • 2014-15 में खेल बजट ₹1,643 करोड़ से बढ़ाकर ₹5,300 करोड़ किया गया
  • खेलो इंडिया केंद्र, राज्य उत्कृष्टता केंद्र और एथलीट अकादमियाँ स्थापित
  • चोट प्रबंधन, पोषण और प्रशिक्षण सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई
  • नई खेल नीति के पांच मार्गदर्शक सिद्धांत:
    1. भारत को वैश्विक मंच पर अग्रणी बनाना
    2. खेलों को आर्थिक विकास में योगदान देना
    3. खेलों के माध्यम से सामाजिक विकास को गति देना
    4. खेलों को जन आंदोलन बनाना
    5. खेलों को शिक्षा के साथ एकीकृत करना

भारत के अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रदर्शन में सुधार

  • 1948–2012: भारत ने केवल 20 ओलंपिक पदक जीते
  • 2012–2020: भारत ने 15 ओलंपिक पदक और 52 पैरालिंपिक पदक जीते
  • TOPS (Target Olympic Podium Scheme) के तहत खिलाड़ियों को वित्तीय सहायता और प्रशिक्षण उपलब्ध
  • श्री शाह ने कहा कि खेलो इंडिया और फिट इंडिया पहल से भारत अब पदक जीतने वाला राष्ट्र बन गया है।

भविष्य की योजनाएँ

  • 2029: विश्व पुलिस और अग्निशमन खेलों का आयोजन
  • भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों और 2036 में ओलंपिक खेलों की मेज़बानी के लिए तैयारी शुरू की
  • 2036 तक अहमदाबाद में 13 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजित होंगे

प्रश्न. वीर सावरकर खेल परिसर का उद्घाटन किसने किया ?

(a) नरेंद्र मोदी

(b) भूपेंद्र पटेल

(c) अमित शाह

(d) मनसुख मंडाविया

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT