New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

एनएफएसए के लिये राज्य रैंकिंग सूचकांक-2022

चर्चा में क्यों

हाल ही में, केंद्रीय उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (National Food Security Act : NFSA) के कार्यान्वयन पर एक सूचकांक जारी किया। 

प्रमुख बिंदु

सामान्य श्रेणी के क्षेत्र

  • एन.एफ़.एस.ए. के कार्यान्वयन के संदर्भ में ‘एनएफएसए के लिये राज्य रैंकिंग सूचकांक-2022’ में सामान्य श्रेणी के राज्यों में ओडिशा (0.836) शीर्ष पर है, इसके बाद उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश का स्थान है।
  • इसमें गुजरात चौथे स्थान पर है। इसके बाद दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव, मध्य प्रदेश तथा बिहार का स्थान है।

विशेष श्रेणी के क्षेत्र 

  • इस रैंकिंग में विशेष श्रेणी में पूर्वोत्तर राज्यों, हिमालयी राज्यों और द्वीपीय राज्यों को शामिल किया गया है। इसमें त्रिपुरा को प्रथम स्थान दिया गया है। दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: हिमाचल प्रदेश और सिक्किम हैं।
  • रिपोर्ट के अनुसार इन क्षेत्रों में लॉजिस्टिक सीमाओं के बावजूद इन्होंने सामान्य श्रेणी के राज्यों के साथ प्रतिस्पर्धा में उच्च स्तर की उपलब्धि प्रदर्शित की है।

अन्य बिंदु 

  • यह सूचकांक एन.एफ.एस.ए. के कार्यान्वयन की प्रभावशीलता को मुख्यत: लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (TPDS) के तहत संचालन एवं पहल के माध्यम से मापता है।
  • यह सूचकांक केवल टी.पी.डी.एस. संचालन दक्षता को प्रदर्शित करता है और किसी विशेष राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में भूख या कुपोषण स्तर को नहीं दर्शाता है।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR