New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 6:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 1st May 2026, 8:30PM GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 6:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 1st May 2026, 8:30PM

सुब्रह्मण्यम भारती

प्रधानमंत्री मोदी ने 11 दिसंबर, 2024 को नई दिल्ली में महान तमिल कवि सुब्रह्मण्यम भारती की जयंती पर उनके संपूर्ण रचना संग्रह ‘कालवरिसैयिल् भारतियार् पडैप्पुगळ्’ का विमोचन किया।

सुब्रमण्यम भारती : जीवन परिचय

  • परिचय : एक भारतीय लेखक, कवि, पत्रकार, शिक्षक, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और बहुभाषी (32 भाषाओं के ज्ञाता) थे।
  • जीवन काल : 11 दिसंबर, 1882 - 12 सितंबर, 1921 (39 वर्ष)
  • जन्म स्थल : तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले में
  • माता का नाम : लक्ष्मी अम्मल
  • पिता का नाम : चिन्नास्वामी अय्यर
  • विवाह : चेल्लम्मा से
  • उपाधि : भारती, भारतियार एवं महाकवि
  • गुरु : स्वामी विवेकानंद की शिष्या सिस्टर निवेदिता
  • प्रमुख संपादन : तमिल साप्ताहिक ‘इंडिया’ एवं अंग्रेजी समाचार पत्र ‘बाला’
  • प्रमुख रचनाएँ : पंजली सबथम, कन्नन पातु, कुयिल पातु, पापा पातु, चिन्नांच्रिउ किलिये, विनयगर ननमणिमलाई एवं पतंजलि के योग सूत्र व भगवत गीता के तमिल अनुवाद

अन्य महत्वपूर्ण बिंदु 

  • 1905 ई. में वाराणसी में गोपाल कृष्ण गोखले की अध्यक्षता में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सत्र में भाग लिया।
  • 1906 ई. में दादाभाई नौरोजी के नेतृत्व में कलकत्ता में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में भाग लिया, जिसमें स्वराज एवं ब्रिटिश वस्तुओं के बहिष्कार की मांग की गई।
  • यह पहले कवि थे जिनके साहित्य का वर्ष 1949 में राष्ट्रीयकरण किया गया था अर्थात इनके साहित्य का कॉपीराइट केंद्र सरकार के पास है।
  • 1960 ई. में भारतीय डाक ने भारती पर एक स्मारक डाक टिकट जारी किया।
  • केंद्र सरकार ने भारती के साहित्य में योगदान को पुरस्कृत करने के लिए 1987 ई. में सुब्रमण्यम भारती पुरस्कार की स्थापना की।
  • वर्ष 2021 में तमिलनाडु सरकार ने एक वार्षिक ‘भारती युवा कवि पुरस्कार’ की स्थापना की।
  • बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में महाकवि भरतियार के योगदान को समर्पित एक पीठ की स्थापना की गई है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR