New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 28th Sept, 11:30 AM Gandhi Jayanti Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 6th Oct. 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 25th Sept., 11:00 AM Gandhi Jayanti Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 6th Oct. 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 28th Sept, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 25th Sept., 11:00 AM

थमिराबरानी नदी में सकरमाउथ बख्तरबंद कैटफ़िश की खोज

प्रारम्भिक परीक्षा – सकरमाउथ बख्तरबंद कैटफ़िश पर्यावरण संरक्षण
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन पेपर-3 (पर्यावरण)

संदर्भ

हाल ही में थमिराबरानी नदी में 13वीं जलपक्षी गणना के दौरान आक्रामक दक्षिण अमेरिकी सकरमाउथ बख्तरबंद कैटफ़िश की खोज की गई।

Hypostomus-plecostomus

प्रमुख बिंदु :-

  • पर्यावरणविद  अफ्रीकी कैटफ़िश की आबादी को कम करने के लिए कुशल तरीकों की तलाश कर रहे हैं क्योंकि इनका मानना ​​​​है कि आक्रामक नस्ल की कैटफ़िश कई देशी नस्ल के मछलियों के विलुप्त होने के लिए ज़िम्मेदार हैं। 
  • यह पिछले कुछ वर्षों से भारतीय नस्ल की स्थानीय मछली की प्रजातियों की संख्या को कम कर रही है। 
  • इन विदेशी मछलियों की प्रजातियों के आक्रमण के कारण उलुवई, चेल्लापोडी, विलांकु, कुलथुवाझाई, मन्किलुरु, पन्निचेथाई, अरल और कई अन्य देशी मछली की प्रजातियाँ अब थमीराबारानी नदी बेसिन में मौजूद नहीं हैं। 

सकरमाउथ बख्तरबंद कैटफ़िश (Suckermouth armored catfish):-

Suckermoutharmored-catfish

  • इसका वैज्ञानिक नाम हाइपोस्टोमस प्लीकोस्टोमस (Hypostomus plecostomus) है।
  • यह मछली दक्षिण अमेरिका के अमेजन नदी की मूल निवासी है।
  • इसका नाम इसके शारीरिक बनावट के कारण सकरमाउथ बख्तरबंद कैटफ़िश रखा गया है। 
  • इसे जेनिटर मछली, पेसस डायब्लोस (शैतान मछली), या "प्लेकोस" भी कहा जाता है।
  • यह मीठे जल में रहने वाली एक आक्रामक एक्वैरियम मछली है। 
  • यह विश्व के उष्णकटिबंधीय, उपोष्णकटिबंधीय और गर्म जल वाले क्षेत्रों में पायी जाती है।

aquarium-fish

  • इस मछली की 4 आंखें होती हैं। 
  • इसमें एयरोप्लेन के आकार के पंख होते हैं।
  • इस मछली की बनावट एवं रंग सामान्य मछली से भिन्न है।
  • इसकी तीन किस्में वाइल्ड, ब्लू टाइगर और ब्लैक टाइगर पाई जाती है। 

विशेषता :- 

  • यह पानी से बाहर लगभग 30 घंटे तक जीवित रह सकती है। 
  • इसका जीवन काल 5 वर्ष से अधिक का होता है।
  • यह मछली आक्रामक होने के कारण पानी में रहने वाले छोटे-छोटे जंतुओं का शिकार करके जलीय संतुलन बिगाड़ने का कार्य करती है। 
  • इस मछली को लोग खाना भी पसंद नहीं करते हैं जिस कारण से इसका विस्तार भी तेजी से होता है,जिससे जलीय संतुलन बिगड़ने का खतरा बना रहता है। 

खतरा :-

  • इस प्रजाति का वैश्विक स्तर पर मछली के अपशिष्ट और एक्वैरियम में इस्तेमाल होने वाले शैवाल को साफ करने वाले पदार्थ के रूप में व्यापार किया जाता है।

थमिराबरानी नदी :-

Thamirabarani-River

  • यह तमिलनाडु की सबसे छोटी तथा एकमात्र बारहमासी नदी है।
  • इसे पोरुनाई नदी के नाम से भी जाना जाता है। 
  • यह अंबासमुद्रम तालुक में पश्चिमी घाट की पोथिगई पहाड़ियों से निकलती है और तिरुनेलवेली तथा थूथुकुडी ज़िलों से होते हुए कोरकाई (तिरुनेलवेली ज़िले) में मन्नार की खाड़ी (बंगाल की खाड़ी) में विलीन हो जाती है। 
  • इस नदी में मछलियों की विभिन्न प्रजातियाँ पाई जाती हैं।
  • इस नदी का संगम साहित्य में भी उल्लेख किया गया है।

प्रारम्भिक परीक्षा प्रश्न : सकरमाउथ बख्तरबंद कैटफ़िश (Suckermouth armored catfish) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  1. यह मछली दक्षिण अमेरिका की मूल निवासी है।
  2. यह विश्व के उष्णकटिबंधीय, उपोष्णकटिबंधीय और गर्म एवं मीठे जल वाले क्षेत्रों में पायी जाती है। 
  3. हाल ही में यह मछली तमिलनाडु की थमिराबरानी नदी में पायी गई है। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक 

(b) केवल दो 

(c) सभी तीन  

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर (c)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X