New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

सतत विकास लक्ष्य सूचकांक, 2025

संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क ने 24 जून, 2025 को जारी सतत विकास रिपोर्ट (SDR), 2025 में भारत ने पहली बार सतत विकास लक्ष्य (SDG) सूचकांक में शीर्ष 100 देशों में स्थान प्राप्त किया है। भारत को 167 देशों में 99वाँ स्थान प्राप्त हुआ है जो वर्ष 2024 में 109वें स्थान से उल्लेखनीय सुधार दर्शाता है।

सूचकांक में भारत का प्रदर्शन

  • रैंक एवं स्कोर : भारत ने 67 के स्कोर के साथ 99 वाँ स्थान प्राप्त किया। यह वर्ष 2015 में संयुक्त राष्ट्र के 17 सतत विकास लक्ष्यों को अपनाने के बाद से भारत की लगातार प्रगति को दर्शाता है-
    • 2023: 112वाँ स्थान 
    • 2022: 121वाँ स्थान
    • 2021: 120वाँ स्थान
  • पड़ोसी देशों की स्थिति 
    • भूटान: 74वाँ स्थान (70.5)
    • नेपाल: 85वाँ स्थान (68.6)
    • बांग्लादेश: 114वाँ स्थान (63.9)
    • पाकिस्तान: 140वाँ स्थान (57)
    • मालदीव: 53वाँ स्थान
    • श्रीलंका: 93वाँ स्थान

वैश्विक संदर्भ

  • रिपोर्ट के अनुसार केवल 17% एस.डी.जी. लक्ष्य 2030 तक पूरे होने की राह पर हैं। फिर भी कई देशों ने बुनियादी सेवाओं एवं बुनियादी ढांचे में उल्लेखनीय प्रगति की है। 
    • इसमें मोबाइल ब्रॉडबैंड पहुंच (एस.डी.जी. 9), बिजली (एस.डी.जी. 7), इंटरनेट उपयोग (एस.डी.जी. 9), पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर (एस.डी.जी. 3) और नवजात शिशु मृत्यु दर (एस.डी.जी. 3) आदि क्षेत्र शामिल हैं। 
  • रिपोर्ट में महत्वपूर्ण प्रतिगमन के पांच क्षेत्रों की पहचान की गई हैं जिनमें मोटापे की दर (एस.डी.जी. 2), प्रेस स्वतंत्रता (एस.डी.जी. 16), टिकाऊ नाइट्रोजन प्रबंधन (एस.डी.जी. 2), जैव विविधता हानि को मापने वाला रेड लिस्ट इंडेक्स (एस.डी.जी. 15) और भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक (एस.डी.जी. 16) शामिल हैं। 
  • शीर्ष प्रदर्शन करने वाले देश : यूरोप के 19 देश शीर्ष 20 में शामिल हैं किंतु जलवायु परिवर्तन एवं जैव-विविधता क्षति जैसी चुनौतियाँ बनी हुई हैं। शीर्ष पाँच देशों में शामिल हैं-
    1. फिनलैंड (प्रथम स्थान)
    2. स्वीडन 
    3. डेनमार्क 
    4. जर्मनी 
    5. फ़्रांस 
  • क्षेत्रीय प्रगति : पूर्वी एवं दक्षिणी एशिया ने वर्ष 2015 के बाद से सबसे तेज प्रगति दिखाई, जिसमें नेपाल (+11.1), कंबोडिया (+10) व बांग्लादेश (+8.3) जैसे देशों ने उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया।
  • अन्य प्रमुख देशों का प्रदर्शन
    • जापान : 19वाँ स्थान 
    • चीन: 49वाँ स्थान 
    • अमेरिका: 44वाँ स्थान 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR