स्वदेश दर्शन योजना-2.0

चर्चा में क्यों ?

  • केंद्र सरकार ने देश के पर्यटन स्थलों के विकास के लिए स्वदेश दर्शन योजना को नए रूप में स्वदेश दर्शन 2.0 के रूप में लागू किया है।
  • इसके तहत 791.25 करोड़ रुपये की लागत से 34 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। 
  • यह जानकारी केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राज्यसभा में दी।

स्वदेश दर्शन योजना

  • शुरुआत: पर्यटन मंत्रालय ने वर्ष 2014-15 में स्वदेश दर्शन योजना शुरू की थी।
  • उद्देश्य: चिन्हित विषयगत सर्किटों के अंतर्गत पर्यटन सुविधाओं का विकास करना।
    • अब तक का निवेश: इस योजना के तहत 5287.90 करोड़ रुपये की लागत से 76 परियोजनाएं पहले ही मंजूर की जा चुकी हैं।
    • अतुल्य भारत डिजिटल प्लेटफॉर्म (IIDP) का नया संस्करण
    • पर्यटन मंत्रालय ने देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सुंदरता और विविध आकर्षणों को बढ़ावा देने के लिए 27 सितंबर, 2024 को अतुल्य भारत डिजिटल प्लेटफॉर्म (IIDP) का नया संस्करण लॉन्च किया गया ।

आईआईडीपी की मुख्य विशेषताएं

  • ‘अतुल्य भारत’ सामग्री हब:
    • यह एक डिजिटल भंडार है, जिसमें पर्यटन से जुड़ी उच्च गुणवत्ता वाली छवियां, फिल्में, ब्रोशर और समाचार पत्रों का समृद्ध संग्रह शामिल है।
  • कौन कर सकता है उपयोग?
    • टूर ऑपरेटर, पत्रकार, छात्र, शोधकर्ता, फिल्म निर्माता, लेखक, कंटेंट क्रिएटर आदि इस प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकते हैं।
  • व्यक्तिगत विज़िटर अनुभव:
    • समकालीन मौसम अपडेट, शहरों की खोज और महत्वपूर्ण यात्रा सेवाओं के साथ यह प्लेटफॉर्म यात्रियों को बेहतरीन अनुभव प्रदान करेगा।

प्रश्न  - स्वदेश दर्शन योजना कब शुरू की गई थी ?

(a) वर्ष 2008-09

(b) वर्ष 2014-15

(c) वर्ष 2016-17

(d) वर्ष 2020-21

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT