New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

ग्रेट बैकयार्ड बर्ड काउंट

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में संपन्न ग्रेट बैकयार्ड बर्ड काउंट में पश्चिम बंगाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया 

ग्रेट बैकयार्ड बर्ड काउंट (GBBC) 

  • ग्रेट बैकयार्ड बर्ड काउंट (GBBC) दुनिया के सबसे बड़े पक्षी गणना कार्यक्रमों में से एक है, जिसमें दुनियाभर के पक्षी प्रेमी भाग लेते हैं और विभिन्न प्रजातियों की गणना करते हैं।
  • भारत ने 2013 से इस कार्यक्रम में भाग लेना शुरू किया और तब से यह देश में पक्षी संरक्षण और जागरूकता के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन बन चुका है।

पश्चिम बंगाल की सफलता

  • GBBC 2025 के दौरान पश्चिम बंगाल ने 543 पक्षी प्रजातियों की गणना कर भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया 
  • इस वर्ष भारतभर में कुल 1,068 प्रजातियों का दस्तावेजीकरण किया गया, जिसमें पश्चिम बंगाल का योगदान सबसे अधिक रहा।
    • पश्चिम बंगाल ने लगातार तीसरी वर्ष सर्वाधिक पक्षी प्रजातियों की गणना की।
  • यह राज्य की समृद्ध जैव विविधता और सक्रिय पक्षी प्रेमियों के योगदान को दर्शाता है।
  • दार्जिलिंग ने बंगाल में सर्वाधिक 252 प्रजातियों की गणना की, हालांकि यह 2024 के 308 प्रजातियों से कम थी।

विशेष दुर्लभ पक्षी देखे गए

  • इबिसबिल – जलोंग (उत्तर बंगाल)
  • स्पॉटेड क्रेक – बारुईपुर
  • कॉमन स्टार्लिंग – मालदा

शीर्ष राज्य (पक्षी प्रजातियों की संख्या के अनुसार)

  1. पश्चिम बंगाल – 543 प्रजातियाँ
  2. उत्तराखंड – 446 प्रजातियाँ
  3. असम – 414 प्रजातियाँ
  4. महाराष्ट्र – 414 प्रजातियाँ
  5. कर्नाटक – 380 प्रजातियाँ

प्रश्न - ग्रेट बैकयार्ड बर्ड काउंट में किस राज्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ?

(a) पश्चिम बंगाल 

(b) उत्तराखंड 

(c) असम 

(d) महाराष्ट्र 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR