New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

टायलनॉल और ऑटिज़्म विवाद

(प्रारंभिक परीक्षा: समसामयिक घटनाक्रम)
(मुख्य परीक्षा, सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र-3: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी- विकास व अनुप्रयोग और रोज़मर्रा के जीवन पर इसका प्रभाव)

संदर्भ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि गर्भवती महिलाओं को टायलनॉल (Tylenol) का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे बच्चों में ऑटिज़्म (Autism) होने की संभावना बढ़ सकती है। टायलनॉल को भारत में पैरासिटामॉल के नाम से जाना जाता है। इस बयान के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और चिकित्सा विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया कि इस दावे का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।

क्या है टायलनॉल एवं पैरासिटामॉल 

  • यह बुखार एवं दर्द कम करने के लिए सर्वाधिक प्रयोग होने वाली दवाओं में से एक है। 
  • भारत में यह सामान्यत: पैरासिटामॉल के नाम से जानी जाती है। अमेरिका एवं कई देशों में यह टायलनॉल ब्रांड नाम से बेची जाने वाली दवा है।

उपयोग

  • बुखार कम करने के लिए
  • सिरदर्द, बदन दर्द, जोड़ों के दर्द और मासिक धर्म के दर्द में
  • हल्के से मध्यम दर्द में राहत के लिए
  • गर्भावस्था के दौरान भी डॉक्टर की सलाह पर सुरक्षित रूप से प्रयोग की जाने वाली दवाओं में शामिल 

प्रभाव

  • सकारात्मक प्रभाव: दर्द एवं बुखार से राहत मिलती है और सुरक्षित दवा मानी जाती है।
  • संभावित दुष्प्रभाव: अधिक मात्रा में लेने पर लिवर (यकृत) को नुकसान पहुँच सकता है।
  • ऑटिज़्म से संबंध: अब तक के वैज्ञानिक अध्ययनों में पैरासिटामॉल एवं ऑटिज़्म के बीच कोई प्रत्यक्ष संबंध साबित नहीं हुआ है।

WHO का वक्तव्य

  • WHO ने स्पष्ट किया है कि गर्भावस्था के दौरान पैरासिटामॉल एवं ऑटिज़्म के बीच कोई निर्णायक वैज्ञानिक सबूत नहीं है।
  • पिछले एक दशक में किए गए बड़े पैमाने पर शोध से भी कोई ठोस संबंध स्थापित नहीं हुआ है।
  • WHO का कहना है कि दवाओं का सेवन गर्भावस्था में हमेशा चिकित्सक की सलाह से ही करना चाहिए।
  • साथ ही, WHO ने यह भी दोहराया कि टीकाकरण (Vaccines) ऑटिज़्म का कारण नहीं बनते हैं बल्कि यह जीवन रक्षा और गंभीर बीमारियों से सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं।

चुनौतियाँ

  • भ्रामक दावे : राजनीतिक बयानों से आम जनता में दवाओं व टीकाकरण को लेकर भ्रम फैल सकता है।
  • सोशल मीडिया पर गलत जानकारी : अफवाहें तेज़ी से फैलती हैं और स्वास्थ्य नीतियों को प्रभावित करती हैं।
  • वैज्ञानिक शोध की सीमाएँ : ऑटिज़्म के कारणों को लेकर अब तक पूरी तरह स्पष्टता नहीं है।
  • जनविश्वास बनाए रखना : दवाओं एवं वैक्सीन को लेकर जनता का विश्वास बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती है।

आगे की राह

  • साक्ष्य-आधारित नीतियाँ बनाना और गलत सूचनाओं का वैज्ञानिक तरीके से खंडन करना
  • जन-जागरूकता अभियान चलाकर गर्भवती महिलाओं और आम जनता को सही जानकारी देना
  • अनुसंधान को बढ़ावा देना, ताकि ऑटिज़्म के वास्तविक कारणों की पहचान हो सके।
  • डॉक्टर की सलाह पर दवा सेवन को प्रोत्साहित करना, खासकर गर्भावस्था के दौरान।
  • वैक्सीन पर भरोसा बढ़ाना क्योंकि यह बच्चों और समाज दोनों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।

निष्कर्ष

टायलनॉल और ऑटिज़्म के बीच कोई वैज्ञानिक संबंध प्रमाणित नहीं है। गर्भावस्था में पैरासिटामॉल का उपयोग केवल डॉक्टर की सलाह पर करना चाहिए और गलत दावों से प्रभावित होने के बजाय वैज्ञानिक तथ्यों पर भरोसा करना चाहिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR