New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 30 July, 11:30 AM July Exclusive Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 14th July 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 14th July, 8:30 AM July Exclusive Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 14th July 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi: 30 July, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 14th July, 8:30 AM

टाइफून डनास: ताइवान और पूर्वी एशिया में तबाही

चर्चा में क्यों?

  • टाइफून डनास के चलते ताइवान में भारी तबाही हुई है।
  • 2 लोगों की मौत हो गई और 500 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

प्रमुख तथ्य:-

प्रभाव क्षेत्र:-

  • अधिकांश घायलों की संख्या ताइवान के दक्षिणी भाग में देखी गई।
  • तूफान फिलीपींस, ताइवान और अब पूर्वी चीन की ओर बढ़ रहा है।

मौसम चेतावनी:

  • ताइवान के मौसम विभाग ने कहा कि तेज़ हवा और बारिश रात भर जारी रह सकती है।

तूफान की दिशा और तीव्रता:

  • सुबह होते-होते डनास कमजोर होकर उष्णकटिबंधीय तूफान में बदल गया।
  • यह अब पूर्वी चीन सागर की ओर उत्तर दिशा में बढ़ रहा है।

तूफान का उद्भव:

  • 4 जुलाई को यह तूफान बना था।
  • यह हांगकांग से लगभग 550 किमी दक्षिण-पूर्व में मौसमीय गड़बड़ी से विकसित हुआ।

नाम और क्षेत्रीय संदर्भ:

  • फिलीपींस में इसे "टाइफून बिसिंग" कहा जाता है।
  • अमेरिकी महाद्वीप में इसी प्रकार के तूफान को हरिकेन (Hurricane) कहते हैं।
  • जापान और फिलीपींस जैसे देशों में इन्हें टाइफून (Typhoon) कहा जाता है।

चक्रवात

  • इसकी मुख्य विशेषता तेज हवाएं और भारी वर्षा होती है
  • इसके उत्पत्ति स्थान के आधार पर अलग-अलग नाम होते हैं।
    • टाइफून: चीन सागर और प्रशांत महासागर में।
    • हरिकेन: कैरेबियन सागर और अटलांटिक महासागर में 
    • टोरनाडो: पश्चिम अफ्रीका और संयुक्त राज्य अमेरिका में।
    • विली-विलीज: उत्तर-पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में।
    • उष्णकटिबंधीय चक्रवात: हिंद महासागर क्षेत्र में।

  • इन सभी प्रकार के तूफानों का वैज्ञानिक नाम उष्णकटिबंधीय चक्रवात है।
  • उष्णकटिबंधीय चक्रवातों की उत्पत्ति उत्तरी व दक्षिणी गोलार्द्धों में 8 डिग्री अक्षांश से 15 डिग्री अक्षांश के मध्य महासागर की सतह पर होती है। 
  • ये महासागरों के पश्चिमी भाग में उत्पन्न होते हैं जहाँ तापमान पूर्वी भागों की तुलना में अपेक्षाकृत अधिक होता है। 
  • उत्तरी गोलार्द्ध में इनकी दिशा वामावर्त (Counter Clockwise) और दक्षिणी गोलार्द्ध में दक्षिणावर्त (Clockwise) होती है।

  • निर्माण के कारक
    • 27°C या उससे अधिक का सतत समुद्री तापमान आवश्यक 
    • मध्य क्षोभमंडल में उच्च नमी 
    • हवा की औसत गति लगभग 120 किमी/घंटा
    • घूर्णन आरंभ करने के लिए कोरिओलिस बल की उपस्थिति
    • एक प्रारंभिक निम्न दबाव क्षेत्र

प्रश्न :-चक्रवात को अमेरिका में किस नाम से जाना जाता है?

(a) टाइफून

(b) साइक्लोन

(c) हरिकेन

(d) टोर्नाडो

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR