New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

यूएई के केंद्रीय बैंक द्वारा प्रथम स्टेबलकॉइन को मंजूरी

संदर्भ

हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के केंद्रीय बैंक ने अपने पेमेंट टोकन सर्विसेज रेगुलेशन के अंतर्गत प्रथम अमेरिकी डॉलर समर्थित स्टेबलकॉइन USDU को मंजूरी प्रदान की है। यह कदम डिजिटल परिसंपत्तियों के नियमन की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति माना जा रहा है। 

क्या है अमेरिकी डॉलर समर्थित स्टेबलकॉइन (USDU) 

  • अमेरिकी डॉलर समर्थित स्टेबलकॉइन एक ऐसी क्रिप्टोकरेंसी होती है जिसका मूल्य अमेरिकी डॉलर से 1:1 के अनुपात में जुड़ा रहता है। इसे ब्लॉकचेन तकनीक पर विकसित किया जाता है ताकि लेन-देन के दौरान मूल्य में उतार-चढ़ाव से बचते हुए स्थिरता बनाए रखी जा सके। 
  • हाल ही में स्वीकृत USDU स्टेबलकॉइन को यूनिवर्सल डिजिटल नामक संस्था द्वारा जारी किया गया है जो अबू धाबी ग्लोबल मार्केट (ADGM) के अंतर्गत विनियमित एक क्रिप्टो फर्म है। इसके साथ ही यूनिवर्सल डिजिटल यू.ए.ई. के केंद्रीय बैंक के साथ पंजीकरण प्राप्त करने वाला पहला विदेशी भुगतान टोकन जारीकर्ता बन गया है। 

USDU स्टेबलकॉइन की प्रमुख विशेषताएँ 

  • पूर्ण अमेरिकी डॉलर समर्थन: प्रत्येक टोकन के पीछे बराबर मात्रा में अमेरिकी डॉलर का भंडार सुरक्षित रखा गया है जिससे इसकी कीमत स्थिर बनी रहती है।
  • विनियमित ढांचा: यह स्टेबलकॉइन यू.ए.ई. के भुगतान टोकन सेवा विनियमन के तहत औपचारिक रूप से स्वीकृत है।
  • ब्लॉकचेन आधारित निपटान: डिजिटल लेन-देन को तेज, निम्न लागत वाला व पारदर्शी बनाता है।
  • सीमापार उपयोगिता: अंतर्राष्ट्रीय भुगतान, व्यापारिक लेन-देन एवं प्रेषण (रेमिटेंस) के लिए उपयुक्त।
  • वित्तीय नवाचार को बढ़ावा: पारंपरिक वित्तीय प्रणाली और डिजिटल परिसंपत्ति अवसंरचना के बीच सेतु का कार्य करता है। 

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बारे में 

  • संयुक्त अरब अमीरात अरब प्रायद्वीप के पूर्वी किनारे पर स्थित सात अमीरातों का एक संघीय राष्ट्र है। 
  • यह मध्य-पूर्व की सबसे प्रभावशाली अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और अपनी तेल संपदा, वैश्विक वित्तीय सेवाओं, लॉजिस्टिक्स तथा तकनीकी नवाचार के लिए जाना जाता है।
  • इसकी राजधानी अबू धाबी है जो देश का राजनीतिक केंद्र और तेल उद्योग का प्रमुख आधार है। 
  • इसके पड़ोसी देश पश्चिम व दक्षिण में सऊदी अरब, पूर्व एवं उत्तर-पूर्व में ओमान और होर्मुज जलडमरूमध्य के पार समुद्री रूप से ईरान से निकटता है।  
  • अधिकांश क्षेत्र शुष्क रेगिस्तानी भूभाग से आच्छादित है जहाँ विस्तृत रेत के टीले पाए जाते हैं। उत्तर-पूर्वी हिस्से में हजर पर्वतमाला स्थित है जिसकी ऊँचाई लगभग 2,000 मीटर तक है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR