New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM

वैनेडियम

हाल ही में, केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य व विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (NTPC) के नेत्रा में भारत की सबसे बड़ी और पहली 3 मेगावाट-घंटे क्षमता (3 MWh Capacity) वाली वैनेडियम रेडॉक्स फ्लो बैटरी (VRFB) प्रणाली का उद्घाटन किया। 

वैनेडियम रेडॉक्स फ्लो बैटरी के बारे में 

  • यह ऐतिहासिक परियोजना लंबे समय के लिए ऊर्जा भंडारण (LDES) संबंधी समाधानों की दिशा में देश का एक बड़ा कदम है जो नवीकरणीय ऊर्जा एकीकरण और ग्रिड लचीलापन को बेहतर करता है।
  • वैनेडियम रेडॉक्स फ्लो बैटरी एक समकालीन तकनीक है जो पारंपरिक लीथियम आयन-आधारित बैटरियों के विकल्पों में से एक के तौर पर उभरने की क्षमता रखती है। इस एडवांस बैटरी प्रणाली के विकास से बैटरी प्रणालियों के निर्माण में प्रयुक्त होने वाले तत्वों का भंडार बढ़ेगा।
  • इसे नेत्रा (NETRA) टीम ने विकसित किया है जो ग्रेटर नोएडा में स्थित NTPC का अनुसंधान एवं विकास केंद्र है। 

वैनेडियम के बारे में

  • इस रासायनिक तत्व का प्रतीक ‘V’ और परमाणु संख्या 23 है। यह सिल्वर-ग्रे, तन्य व आघातवर्धनीय धातु तत्व है।
  • यह अधिकांश धातुओं की तुलना में अधिक कठोर है तथा क्षार व अम्ल के प्रति अच्छा संक्षारण प्रतिरोध प्रदर्शित करता है।

वैनेडियम की उपस्थिति

  • यह विभिन्न खनिजों, कोयला एवं पेट्रोलियम में संयुक्त रूप से पाया जाता है। यह भू-पर्पटी में 22वां सबसे प्रचुर तत्व है। 
  • यह 60 से अधिक विभिन्न खनिजों में पाया जाता है जिनमें वेनाडिनाइट, कार्नोटाइट, रोस्कोलाइट व पैट्रोनाइट शामिल हैं।
  • वैनेडियम खनिजों के सबसे बड़े संसाधन दक्षिण अफ्रीका व रूस में पाए जाते हैं। इसके प्रमुख उत्पादक चीन, रूस व दक्षिण अफ्रीका हैं।

वैनेडियम के अनुप्रयोग

  • इसका उपयोग स्टील और अन्य धातुओं में मिश्र धातु तत्व के रूप में किया जाता है। यह कुछ परमाणु रिएक्टरों में संरचनात्मक सामग्री और न्यूट्रॉन मॉडरेटर के रूप में प्रयुक्त किया जाता है।
  • वैनेडियम फ्लो बैटरियों में वैनेडियम का उपयोग नवीकरणीय ऊर्जा के भंडारण के लिए एक विश्वसनीय, सुरक्षित व स्थिर समाधान बनाने के लिए किया जाता है । 
  • वैनेडियम यौगिकों का उपयोग विभिन्न रासायनिक प्रतिक्रियाओं में उत्प्रेरक के रूप में किया जाता है, जैसे- सल्फ्यूरिक एसिड का उत्पादन।
  • चिकित्सा क्षेत्र में वैनेडियम का उपयोग मधुमेह, हृदय रोग व उच्च कोलेस्ट्रॉल सहित कई बीमारियों के उपचार के लिए किया जाता है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR