New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

उत्तर प्रदेश में विभिन्न पहलों का शुभारंभ  

चर्चा में क्यों

हाल ही में, प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के झाँसी और महोबा ज़िलों में विभिन्न योजनाओं व परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

झाँसी से प्रारंभ प्रमुख पहल

  • प्रधानमंत्री ने झाँसी में ‘राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व’ के समारोह में रक्षा मंत्रालय की कई नई पहलों को राष्ट्र को समर्पित किया। इस दौरान एन.सी.सी. कैडेटों के लिये राष्ट्रीय सिमुलेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिये कियोस्क और राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया।
  • साथ ही, भारतीय नौसेना के जहाज़ों के लिये डी.आर.डी.ओ. द्वारा डिज़ाइन एवं विकसित उन्नत इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट 'शक्ति', हल्का लड़ाकू हेलीकाप्टर और ड्रोन भी राष्ट्र को समर्पित किया गया। इस दौरान ‘एन.सी.सी. पूर्व छात्र संघ’ का शुभारंभ भी किया गया।
  • प्रधानमंत्री ने यू.पी. रक्षा औद्योगिक गलियारा के झाँसी नोड में भारत डायनेमिक्स लिमिटेड की 400 करोड़ रुपए की परियोजना की आधारशिला रखी।
  • इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री ने झाँसी के गरौठा में 600 मेगावाट के अल्ट्रामेगा सौर ऊर्जा पार्क की आधारशिला भी रखी। यह ऊर्जा पार्क सस्ती बिजली एवं ग्रिड स्थिरता का दोहरा लाभ प्रदान करेगा।
  • प्रधानमंत्री ने झाँसी में अटल एकता पार्क का भी उद्घाटन किया। इसमें स्थापित श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का निर्माण प्रसिद्ध मूर्तिकार श्री राम सुतार ने किया है, जिन्होंने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का निर्माण किया था।

महोबा से विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन

  • प्रधानमंत्री ने महोबा से विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसमें अर्जुन सहायक परियोजना, रतौली वियर परियोजना (लाभान्वित जनपद- महोबा), भाओनी/भवानी बाँध परियोजना (ललितपुर में जामनी की सहायक सजनम नदी पर) और मझगांव-चिल्ली स्प्रिंकलर परियोजना (लाभान्वित जनपद-हमीरपुर) शामिल हैं। इन परियोजनाओं से सिंचाई और पेयजल सुविधा में सहायता मिलेगी।
  • अर्जुन सहायक परियोजना बेतवा की सहायक और मध्य प्रदेश के रायसेन से निकलने वाली धसान नदी से नहर निकालकर निर्मित की गई है। इस परियोजना से महोबा, हमीरपुर और बांदा ज़िलों को लाभ होगा। लहचूरा बाँध इस नदी पर निर्मित है।
  • उल्लेखनीय है कि ‘उज्ज्वला 2.0’ को भी महोबा से लॉन्च किया गया था। इसके अतिरिक्त, राहिला सागर सूर्य मंदिर (महोबा में चंदेल शासकों द्वारा), माँ पीतांबरा शक्ति पीठ (मध्य प्रदेश के दतिया जिले में) और सोनागिरि तीर्थ (दतिया ज़िले में जैन तीर्थ) बुंदेलखंड में ही स्थित है। महोबा का ‘देशावरी पान’ (भौगोलिक संकेतक प्राप्त) भी प्रसिद्ध है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR