New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

व्योममित्र (Vyommitra)

प्रारम्भिक परीक्षा – व्योममित्र (Vyommitra)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, 3

संदर्भ

भारत मानव मिशन “गगनयान” से पहले एक महिला रोबोट अंतरिक्ष यात्री ‘व्योममित्र’ को अंतरिक्ष में लॉन्च करेगा।

Vyommitra

प्रमुख बिंदु 

  • इसरो द्वारा महत्वाकांक्षी गगनयान परियोजना के तहत मानवयुक्त मिशन से पहले, एक महिला रोबोट अंतरिक्ष यात्री 'व्योममित्र' को ले जाने वाली एक परीक्षण उड़ान अगले वर्ष 2024 के लिए निर्धारित है। 

व्योममित्र (Vyommitra):

humanoid-robot

  • इस ह्यूमनॉइड रोबोट को विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में रोबोटिक्स प्रयोगशाला में विकसित किया जा रहा है।
  • यह एक महिला ह्यूमनॉइड अंतरिक्ष रोबोट है जिसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा मानवयुक्त कक्षीय अंतरिक्ष यान गगनयान के लिए विकसित किया गया है।
  • व्योममित्र दो शब्दों व्योम+मित्र (व्योम = ब्रह्मांड/अंतरिक्ष, मित्र = मित्र) से मिलकर बना है। इस रोबोट को आधे मानव सदृश के रूप में डिजाईन किया गया है। 
  • इस रोबोट में मानव शरीर का केवल ऊपरी हिस्सा है अर्थात एक सिर, दो हाथ और ऊपरी शरीर है, निचला कोई अंग नहीं है। 
  • इस रोबोट की ह्यूमनॉइड की क्षमताएं एक जुड़े हुए कंप्यूटर सिस्टम द्वारा निर्धारित की जाती हैं।

व्योममित्र (Vyommitra) बनाने का उद्देश्य :

  • इसरो द्वारा गगनयान मिशन के तहत पहली बार इंसानों को अंतरिक्ष में भेजने की योजना है।
  • इस योजना के द्वारा इसरो भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित यात्रा और वापसी सुनिश्चित करने के लिए इस रोबोट सिस्टम के द्वारा पहला परीक्षण केरगा, उसके बाद अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजेगा।
  • इस ह्यूमनॉइड रोबोट का परीक्षण जीएसएलवी एमके III रॉकेट के द्वारा किया जायेगा।

विशेषता 

  • यह रोबोट उड़ान के दौरान कंपन और झटके का सामना कर सकता है, चेहरे के भाव और दृष्टि क्षमताओं के साथ एक इंसान के समान व्यवहार कर सकता है।

व्योममित्रा रोबोट के कार्य:-

  • इस रोबोट के द्वारा अंतरिक्ष में किये जाने वाले कार्य जैसे- अंतरिक्षयान की प्रक्षेपण एवं कक्षीय स्थिति प्राप्त करना, प्रत्युत्तर प्रदान करना, अलर्ट उत्पन्न करना, कार्बन डाइऑक्साइड कनस्तरों को परिवर्तित करना, स्विच का संचालन करना, चालक दल उपयान (क्रू मॉड्यूल) की निगरानी, ​​​​वॉयस कमांड प्राप्त करना  तथा भाषा /कथन (द्विभाषी) के माध्यम से प्रतिक्रिया व्यक्त करना आदि हैं।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- हाल ही में चर्चा में रहा  “व्योममित्र” (Vyommitra), यह क्या है ?

(a)  कृषि योजना है 

(b)  फसल वीमा योजना है  

(c)  ह्यूमनॉइड रोबोट है 

(d)  एक बैंकिंग एप है 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- “व्योममित्र” (Vyommitra)क्या है? इसके महत्व की व्याख्या कीजिए।  

स्रोत:IDN

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR