New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

WHO ने सेनेगल को ट्रेकोमा से मुक्त किया

चर्चा में क्यों ?

 विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हाल ही में सेनेगल को ट्रेकोमा मुक्त देश घोषित किया है।

प्रमुख बिंदु:

  • यह न केवल सेनेगल की जनस्वास्थ्य प्रणाली की सुदृढ़ता का प्रमाण है,बल्कि उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोगों के उन्मूलन की दिशा में वैश्विक प्रयासों के लिए एक प्रेरणास्रोत भी है। 
  • सेनेगल अब विश्व में 25वाँ और अफ्रीका में 9वाँ ऐसा देश बन गया है, 
  • जिसने ट्रेकोमा को सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में समाप्त किया है।

ट्रेकोमा रोग  

  • कारक जीवाणु: Chlamydia trachomatis
  • प्रभावित अंग: मुख्यतः आँखें
  • रोग का स्वरूप: संक्रामक और दृष्टिहानि उत्पन्न करने वाला
  • वैश्विक प्रभाव:
    • लगभग 1.9 मिलियन लोग अंधेपन या दृष्टिहानि से प्रभावित
    • वैश्विक अंधेपन के 1.4% मामलों के लिए उत्तरदायी
    • प्रभावित क्षेत्र: गरीब, ग्रामीण क्षेत्र - अफ्रीका, एशिया, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, मध्य पूर्व

सेनेगल की उन्मूलन यात्रा

  • प्रारंभ: 20वीं सदी की शुरुआत से प्रयास
  • 1998: WHO के ट्रेकोमा उन्मूलन कार्यक्रम में शामिल
  • 2000: पहला राष्ट्रीय सर्वेक्षण
  • 2017 तक: सभी प्रभावित क्षेत्रों की मैपिंग पूर्ण
  • नीति: राष्ट्रीय नेत्र स्वास्थ्य कार्यक्रम में ट्रेकोमा नियंत्रण को शामिल करना
  • कार्यनीति: सरकारी नेतृत्व + अंतरराष्ट्रीय सहयोग

SAFE रणनीति का कार्यान्वयन

  • WHO द्वारा अनुमोदित SAFE रणनीति का प्रभावी कार्यान्वयन हुआ-
    • S - सर्जरी: गंभीर मामलों में
    • A - एंटीबायोटिक: सामूहिक वितरण, विशेषकर एज़िथ्रोमाइसिन (Pfizer द्वारा दान)
    • F - फेशियल क्लीनिंग: स्वच्छता जागरूकता
    • E - एनवायरमेंट इम्प्रूवमेंट: जल और स्वच्छता सुविधाओं में सुधार

क्षेत्रीय व वैश्विक महत्त्व

  • सेनेगल अफ्रीका में दूसरा देश (गाम्बिया के बाद)
  • NTDs उन्मूलन की दिशा में दूसरी उपलब्धि, 
  • 2004 में गिनी-वर्म रोग उन्मूलन के बाद
  • सफलता के कारक:
    • राष्ट्रीय राजनीतिक प्रतिबद्धता
    • अंतरराष्ट्रीय भागीदारी
    • सामुदायिक सहभागिता
  • अन्य सफल देश: भारत(202), मोरक्को, नेपाल

सेनेगल के बारे में 

विशेषता

विवरण

राजधानी

डकार (Dakar)

स्थान

पश्चिमी अफ्रीका

सीमा साझा करता है

माली, मॉरिटानिया, गिनी, गिनी-बिसाउ, गाम्बिया

महत्त्वपूर्ण नदी

सेनेगल नदी

भाषा

फ्रेंच (आधिकारिक भाषा), वोलोफ़ (प्रचलित भाषा)

मुद्रा

पश्चिम अफ्रीकी CFA फ्रैंक (XOF)

 

प्रश्न. हाल ही में किस अफ्रीकी देश को WHO ने ट्रेकोमा मुक्त घोषित किया है?

(a) गाम्बिया

(b) नाइजीरिया

(c) सेनेगल

(d) घाना

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR