New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 22nd August, 3:00 PM Independence Day Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 15th Aug 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 24th August, 5:30 PM Independence Day Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 15th Aug 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 22nd August, 3:00 PM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 24th August, 5:30 PM

क्यों धंस रही है हमारी धरती और बन रहे हैं बड़े-बड़े गड्ढे?

चर्चा में क्यों ?

  • ब्राजील के अमेजन क्षेत्र के उत्तर-पूर्वी सिरे पर बसे एक इलाके में अचानक जमीन धंसने लगी है। इससे वहां विशाल गड्ढे, यानी सिंकहोल बन गए हैं।

प्रमुख बिन्दु:

  • ब्राजील में इन गड्ढों के किनारे मौजूद कई घरों पर खतरा मंडराने लगा है; सरकार को आपातकाल की घोषणा करनी पड़ी है। 
  • यह कोई नई घटना नहीं है, बल्कि पिछले कुछ वर्षों में अमेरिका, तुर्की, ईरान, चीन, मेक्सिको और यूरोप के कई हिस्सों में सिंकहोल की घटनाएँ बढ़ी हैं।
  • तुर्की (कोन्या मैदान) का उदाहरण
    • 2000 से पहले: हर कुछ वर्षों में 1 सिंकहोल दर्ज
    • 2024 में: 42 सिंकहोल दर्ज
    • 1970 से अब तक भूजल स्तर 60 मीटर गिर चुका है।
    • 300 मीटर गहरे कुओं में भी पानी नहीं मिल रहा।

सिंकहोल क्या होते हैं ?

  • परिभाषा: ज़मीन में अचानक बनने वाले विशाल गड्ढे या धंसाव को सिंकहोल कहा जाता है।
  • यह तब बनता है जब भूमिगत पानी मिट्टी और नीचे की घुलनशील चट्टानों को घोल देता है और धीरे-धीरे खाली जगह तैयार हो जाती है।
  • जब यह खाली स्थान ऊपर की परत का भार सहन नहीं कर पाता, तो जमीन अचानक धंस जाती है।

सिंकहोल बनने के कारण

प्राकृतिक कारण

  • कार्स्ट भू-आकृति (Karst Terrain): ऐसे क्षेत्र जहाँ नीचे की परत चूना पत्थर, नमक, जिप्सम जैसी चट्टानों से बनी होती है, जो पानी में आसानी से घुल जाती हैं।
  • वर्षा का प्रभाव: लगातार रिसता वर्षा जल इन चट्टानों को घोलता है और खोखली जगह बनाता है।
  • भूकंपीय गतिविधियाँ:  कभी-कभी भूकंप या भू-स्खलन जैसी घटनाएँ भी सिंकहोल बनने को प्रेरित कर सकती हैं।

मानवीय कारण

  • भूमिगत पाइपलाइन का रिसाव लंबे समय तक रिसता पानी मिट्टी को काट देता है।
  • खनन और ड्रिलिंग चट्टानों की संरचना कमजोर पड़ जाती है।
  • तेल और गैस निष्कर्षणनीचे की परत में खालीपन बढ़ जाता है।
  • भूजल का अंधाधुंध दोहनजब बहुत तेजी से पानी निकाला जाता है तो जमीन को सहारा देने वाला आधार खाली हो जाता है।

जलवायु परिवर्तन की भूमिका

  • सूखा और भूजल स्तर में गिरावट
    • लंबे सूखे के कारण भूमिगत जल स्तर तेजी से नीचे जाता है।
    • ऊपर की परत का सहारा कमजोर होता है और अचानक जमीन धंस जाती है।
  • अचानक तेज बारिश और तूफान
    • जलवायु परिवर्तन से चरम वर्षा और तूफान की घटनाएँ सामान्य हो गई हैं।
    • सूखे के बाद अचानक भारी बारिश मिट्टी में भार डाल देती है और धंसाव होता है।
  • प्रदूषण और बढ़ता तापमान
    • वायु प्रदूषण से पानी अम्लीय हो जाता है, जिससे चट्टानों का क्षरण तेजी से होता है।
    • तापमान वृद्धि से फ्रीज-थॉ (जमना-पिघलना चक्र) बार-बार होते हैं, जिससे मिट्टी की पकड़ कमजोर होती है।
  • वैज्ञानिक उदाहरण
    • अमेरिका के लॉन्ग आइलैंड (न्यूयॉर्क) में 80 वर्षों के फ्रीज-थॉ चक्रों का अध्ययन किया गया।
    • पाया गया कि जलवायु परिवर्तन से मिट्टी की स्थिरता प्रभावित हो रही है और सिंकहोल बनने की घटनाएँ बढ़ रही हैं।

सिंकहोल के संवेदनशील क्षेत्र  

  • अमेरिका – लगभग 20% भूभाग संवेदनशील
    • फ्लोरिडा, टेक्सास, अलबामा, मिसौरी, केंटकी, टेनेसी, पेंसिल्वेनिया
  • यूरोप
    • ब्रिटेन: उत्तरी इंग्लैंड (रिपन, यॉर्कशायर डेल्स)
    • इटली: लाजियो क्षेत्र
  • लैटिन अमेरिका
    • मेक्सिको: युकाटन प्रायद्वीप
  • एशिया
    • चीन, ईरान और तुर्की (विशेषकर कोन्या मैदान)

प्रभाव और खतरे

  • आबादी वाले क्षेत्रों पर खतरा- घर, सड़कें और इमारतें अचानक ढह सकती हैं।
  • आर्थिक नुकसान- बुनियादी ढाँचे को नुकसान, पुनर्निर्माण की भारी लागत।
  • कृषि पर असर- खेतों में सिंकहोल बनने से उपजाऊ जमीन नष्ट।
  • जल संकट- भूजल दोहन और धंसाव से जल उपलब्धता और कम हो जाती है।
  • मानव जीवन को खतरा- अचानक सिंकहोल बनने से जनहानि हो सकती है।

रोकथाम और समाधान

  • तकनीकी उपाय
    • सैटेलाइट रिमोट सेंसिंग और ग्राउंड-पेनेट्रेटिंग रेडार (GPR): भूमिगत खाली जगहों और संभावित धंसाव का पहले से पता लगाया जा सकता है।
    • भू-तकनीकी सर्वेक्षण: निर्माण से पहले जमीन की संरचना और भूजल स्तर का अध्ययन।
  • इंजीनियरिंग उपाय
    • भूमिगत खाली जगहों को सीमेंट/ग्राउट से भरना।
    • ढीली मिट्टी को दबाकर मजबूत करना।
    • जियोग्रिड तकनीक द्वारा जमीन को सहारा देना।
  • नीतिगत और प्रबंधन उपाय
    • भूजल दोहन पर नियंत्रण- विशेषकर कृषि क्षेत्रों में
    • कुशल सिंचाई तकनीकें-  ड्रिप इरिगेशन, स्प्रिंकलर सिस्टम
    • पाइपलाइन लीकेज सुधारना और जल निकासी व्यवस्था प्रबंधित करना-  निर्माण से पहले कड़े नियम और मानक अपनाना
  • तुर्की का उदाहरण (स्थानीय प्रयास)
    • कोन्या मैदान में 80% पानी कृषि में इस्तेमाल होता है।
    • अब किसान अधिक कुशल सिंचाई तकनीकें अपना रहे हैं।
    • ब्लू टनल प्रोजेक्ट: गोकसू नदी से पानी लाकर मैदान की आपूर्ति की कोशिश।

प्रश्न. “कोन्या मैदान”, जहाँ हाल के वर्षों में सिंकहोल की घटनाएँ बढ़ी हैं, किस देश में स्थित है ?

(a) मेक्सिको

(b) ईरान

(c) तुर्की

(d) चीन

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X