New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

विश्व बालश्रम निषेध दिवस- 12 जून

चर्चा में क्यों?

  • विश्व बालश्रम निषेध दिवस हर वर्ष 12 जून को पूरे विश्व में मनाया जाता है।  
  • इस दिवस का उद्देश्य बालकों के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के अवसर प्रदान करना है
  • बाल श्रम गरीबी, अशिक्षा, बेरोज़गारी, सामाजिक असमानता और जागरूकता की कमी से उत्पन्न होता है।
  • विश्व बालश्रम निषेध दिवस-2025 की थीम: प्रगति स्पष्ट है, लेकिन अभी और काम करना बाकी है: आइये प्रयासों में तेजी लायें!

इतिहास

  • इस दिवस की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) द्वारा वर्ष 2002 में की गई थी।
  • ILO ने 1999 में 'Worst Forms of Child Labour Convention (No. 182)' को अपनाया था।

बाल श्रम की परिभाषा

  • बाल श्रम वह कार्य है:
    • जिसे करने के लिए बच्चे को स्कूल छोड़ना पड़ता है।
    • जो उसकी मानसिक, शारीरिक, सामाजिक या नैतिक स्थिति को नुकसान पहुंचाता है।
    • जो उसकी आयु के अनुपात में अत्यधिक कठिन, खतरनाक या शोषणकारी होता है।

ILO के अनुसार:

  • 5 से 17 वर्ष की उम्र के बच्चे जब ऐसे कार्यों में संलग्न होते हैं जो उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य या विकास को बाधित करते हैं, तो वह बाल श्रम कहलाता है।

भारत में बाल श्रम की स्थिति

  • जनगणना 2011 के अनुसार:
    • भारत में 1.01 करोड़ बाल मजदूर थे (5-14 वर्ष आयु वर्ग)
    • अधिकांश बाल मजदूर असंगठित क्षेत्र, घरेलू काम, कृषि, मौरंग-बालू ढुलाई और दुकानों में कार्य करते हैं।

भारत में कानूनी पहल

कानून / योजना

विवरण

बाल श्रम (निषेध और विनियमन) अधिनियम, 1986

14 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए खतरनाक उद्योगों में काम करने पर प्रतिबंध।

राइट टू एजुकेशन एक्ट, 2009

6 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार।

पोक्सो एक्ट, 2012

यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष कानून।

राष्ट्रीय बाल श्रम परियोजना (NCLP)

पुनर्वास और शिक्षा के लिए विशेष विद्यालयों का संचालन।

बाल श्रम उन्मूलन के लिए सुझाव

  • शिक्षा को प्रोत्साहित करना – सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए।
  • गरीबी उन्मूलन – गरीब परिवारों की आर्थिक सहायता।
  • जागरूकता अभियान – लोगों को बाल श्रम के दुष्परिणामों से अवगत कराना।
  • कानूनों का सख्त प्रवर्तन – बाल श्रम में संलग्न नियोक्ताओं पर कठोर कार्रवाई।
  • स्वयंसेवी संगठनों की भागीदारी – NGO और नागरिक समाज का सहयोग जरूरी है।

प्रश्न. 'विश्व बालश्रम निषेध दिवस' किस तिथि को मनाया जाता है?

(a) 5 जून

(b) 12 जून

(c) 20 जून

(d) 26 जून

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR