New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 (World Food India 2023)

प्रारंभिक परीक्षा – वर्ल्ड फूड इंडिया 2023
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3   

चर्चा में क्यों 

प्रधानमंत्री ने वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 का 03 नवंबर 2023 को दिल्ली में  उद्घाटन किया।

World-Food-India-2023

प्रमुख बिंदु 

  • स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री ने एक लाख से अधिक एसएचजी सदस्यों के लिए प्रारंभिक पूंजी सहायता वितरित की।
  • प्रधानमंत्री ने वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 के हिस्से के रूप में फूड स्ट्रीट का भी उद्घाटन किया।
  •  इसमें क्षेत्रीय व्यंजन और शाही पाक विरासत को दिखाया जाएगा, जिसमें 200 से अधिक शेफ भाग लेंगे एवं पारंपरिक भारतीय व्यंजन पेश करेंगे, जिससे यहां एक अनूठा पाक अनुभव हासिल करने का अवसर मिलेगा।
  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत को 'दुनिया के खाद्य केंद्र' के रूप में प्रदर्शित करना एवं  2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मनाना है।
  •  यह सरकारी निकायों, उद्योग के पेशेवरों, किसानों, उद्यमियों और अन्य हितधारकों को चर्चा में शामिल होने, साझेदारी स्थापित करने और कृषि-खाद्य क्षेत्र में निवेश के अवसरों का पता लगाने के लिए एक नेटवर्किंग का कार्य करेगा। 
  • तीन दिवसीय इस इवेंट में देश और विदेश की कंपनियां अपने फूड प्रोडक्ट्स का प्रदर्शन करेंगी।
  • इसमें 23 राज्य सरकारें, 18 केंद्रीय मंत्रालय की भागीदारी है और 80 से अधिक देशों के 1200 से अधिक विदेशी खरीदारों के साथ बायर-सेलर मीट की भी सुविधा है।
  • इस कार्यक्रम का नीदरलैंड भागीदार देश है तो जापान मुख्‍य आयोजक देश है।
  • इस इवेंट में सबसे लंबे डोसे का गिनीज रिकार्ड बनाने का प्रयास की जाएगी, जिसकी लंबाई 100 फीट से ज्यादा होगी।
  • 'वर्ल्‍ड फूड इंडिया' का पहला संस्करण 2017 में आयोजित हुआ था।
  • 'वर्ल्‍ड फूड इंडिया' के  पहले  संस्करण में 918 किलो की खिचड़ी बनाई गई थी, जो सबसे ज्यादा खिचड़ी बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना था।

भारतीय खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र

  • भारत के कृषि निर्यात में प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों की हिस्सेदारी 13 प्रतिशत से बढ़कर 23 प्रतिशत हो गई है जिससे निर्यातित प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों में कुल मिलाकर 150 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
  • भारत कृषि उपज में 50,000 मिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक के कुल निर्यात मूल्य के साथ 7वें स्थान पर है।
  • भारतीय खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र पिछले पांच वर्षों में 9 प्रतिशत की औसत वार्षिक वृद्धि दर के साथ तेजी से बढ़ा है।
  • यह  प्रसंस्करण, पैकेजिंग, भंडारण और वितरण सहित गतिविधियों की एक विस्तृत श्रृंखला के माध्यम से उद्योग और कृषि क्षेत्र के बीच मजबूत संबंधों की सुविधा प्रदान करता है।
  • भारत को दुनिया की खाद्य टोकरी के रूप में बदलने में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की क्षमता को पहचानते हुए, भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने खाद्य प्रसंस्करण में निवेश को बढ़ावा दे रहा है।
  • इसमें संपूर्ण खाद्य प्रसंस्करण मूल्य श्रृंखला को शामिल करते हुए बैकवर्ड लिंकेज, खाद्य प्रसंस्करण उपकरण, प्रसंस्करण से संबंधित अनुसंधान एवं विकास, कोल्ड चेन भंडारण समाधान, स्टार्ट-अप, लॉजिस्टिक और खुदरा श्रृंखलाएं शामिल हैं।
  • 1 लाख से अधिक एसएचजीएस को प्रारंभिक पूंजी सहायता दी गई जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर खाद्य प्रसंस्करणकर्ताओं को सशक्त बनाना है ।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. प्रधानमंत्री ने वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 का 03 नवंबर 2023 को दिल्ली में उद्घाटन किया।
  2. 'वर्ल्‍ड फूड इंडिया' का पहला संस्करण 2017 में आयोजित हुआ था।
  3. 'वर्ल्‍ड फूड इंडिया' के पहले संस्करण में 918 किलो की खिचड़ी बनाई गई थी, जो सबसे ज्यादा खिचड़ी बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना था।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल एक    

(b) केवल दो   

(c) सभी तीनों 

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : वर्ल्ड फूड इंडिया क्या है ? वर्ल्ड फूड इंडिया की  महत्त्व की विवेचना कीजिए।

स्रोत: पीआईबी

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X