New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

विश्व खाद्य पुरस्कार, 2025

वर्ष 2025 का विश्व खाद्य पुरस्कार (World Food Prize, 2025) ब्राज़ील की माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. मारियांगेला हुंग्रिया को प्रदान किया गया है। 

विश्व खाद्य पुरस्कार के बारे में 

  • परिचय : विश्व खाद्य पुरस्कार की परिकल्पना वर्ष 1986 में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नॉर्मन बोरलॉग द्वारा की गई थी । 
    • इस पुरस्कार को खाद्य एवं कृषि क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मान के रूप में देखा जाता है। 
  • यह पुरस्कार प्रतिवर्ष उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने वैश्विक खाद्य आपूर्ति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसमें विश्व खाद्य आपूर्ति से संबंधित निम्नलिखित क्षेत्र शामिल हैं-
    • पादप, पशु एवं मृदा विज्ञान
    • खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी 
    • पोषण; ग्रामीण विकास; विपणन 
    • खाद्य प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग 
    • जल एवं पर्यावरण 
    • प्राकृतिक संसाधन संरक्षण 
    • विशेष या असाधारण आहार कार्यक्रम
    • सामाजिक संगठन एवं गरीबी उन्मूलन
  • पुरस्कार राशि : 500,000 डॉलर
  • पुरस्कार प्रदानकर्ता : विश्व खाद्य पुरस्कार फाउंडेशन द्वारा 

वर्ष 2025 का विश्व खाद्य पुरस्कार 

  • यह पुरस्कार डॉ. हुंग्रिया को कृषि में रासायनिक उर्वरकों की निर्भरता को कम करने और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के लिए उनके 40 वर्षों के शोध कार्य के लिए दिया गया है। 
  • उन्होंने जैविक नाइट्रोजन स्थिरीकरण (Biological Nitrogen Fixation) की तकनीक विकसित की है जिसमें मृदा में मौजूद बैक्टीरिया पौधों की जड़ों के साथ मिलकर स्वाभाविक रूप से नाइट्रोजन उत्पन्न करते हैं, जिससे रासायनिक उर्वरकों की आवश्यकता कम हो जाती है। 
    • उनके कार्य से ब्राजील को सोयाबीन उत्पादन को 1980 के दशक के लगभग 15 मिलियन मीट्रिक टन से बढ़ाकर आज 170 मिलियन टन से अधिक करने में मदद मिली, जिससे यह देश दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक और इसका निर्यातक बन गया।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR