New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

महाराष्ट्र से तमिलनाडु तक फैली मराठा विरासत को विश्व मान्यता

चर्चा में क्यों?

हाल ही में पेरिस में आयोजित यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति (WHC) की 47वीं बैठक में भारत के ‘मराठा सैन्य परिदृश्य’  को यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया। यह भारत का 44वां विश्व धरोहर स्थल है।

Maratha-heritage-spread

मराठा सैन्य परिदृश्य क्या है?

  • "मराठा सैन्य परिदृश्य" 17वीं से 19वीं शताब्दी के बीच विकसित 12 प्रमुख किलों का एक समूह है, जो भारत के पश्चिमी और दक्षिणी भागों में फैले हुए हैं। 
  • इन किलों का निर्माण मराठा शासकों ने तत्कालीन भू-राजनीतिक और सैन्य जरूरतों के अनुरूप किया था।
  • प्रमुख किले (12 घटक स्थल):

क्रमांक

किला

राज्य

1

सालहेर किला

महाराष्ट्र

2

शिवनेरी किला

महाराष्ट्र

3

लोहगढ़

महाराष्ट्र

4

खंडेरी किला

महाराष्ट्र

5

रायगढ़

महाराष्ट्र

6

राजगढ़

महाराष्ट्र

7

प्रतापगढ़

महाराष्ट्र

8

सुवर्णदुर्ग

महाराष्ट्र

9

पन्हाला किला

महाराष्ट्र

10

विजयदुर्ग

महाराष्ट्र

11

सिंधुदुर्ग

महाराष्ट्र

12

जिंजी किला

तमिलनाडु

  • इन किलों को समुद्री, पहाड़ी और मैदान जैसे विविध भौगोलिक क्षेत्रों में रणनीतिक रूप से स्थापित किया गया था। 
  • ये स्थल मराठों की सैन्य बुद्धिमत्ता, स्वदेशी निर्माण शैली और स्थान विशेष के अनुकूल स्थापत्य दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करते हैं।

ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य

  • मराठा साम्राज्य की नींव छत्रपति शिवाजी महाराज ने 17वीं शताब्दी में रखी।
  • उन्होंने सैन्य रणनीति, किलेबंदी और प्रशासनिक व्यवस्था के क्षेत्र में अनेक प्रयोग किए। 
  • इन किलों को उन्होंने युद्ध के प्रशिक्षण, शरण और शत्रु पर आक्रमण के लिए एक प्रभावी उपकरण के रूप में विकसित किया। 
  • शिवाजी महाराज की सैन्य नीति “गनिमी कावा” यानी गुरिल्ला युद्ध पद्धति इन दुर्गों के माध्यम से प्रभावी होती थी।
  • इन किलों के माध्यम से मराठों ने न केवल मुगलों, बल्कि पुर्तगालियों और ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी से भी प्रभावी ढंग से मुकाबला किया।

प्रश्न. हाल ही में भारत के किस स्थल को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है?

(a) हम्पी मंदिर समूह

(b) काकतीय रुद्रेश्वर मंदिर

(c) मराठा सैन्य परिदृश्य

(d) सूर्य मंदिर, मोढेरा

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR