New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 22nd August, 3:00 PM August End Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 29th Aug 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 24th August, 5:30 PM August End Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 29th Aug 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 22nd August, 3:00 PM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 24th August, 5:30 PM

विश्व सौर रिपोर्ट 2024

(सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र- 3: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में भारतीयों की उपलब्धियाँ; देशज रूप से प्रौद्योगिकी का विकास और नई प्रौद्योगिकी का विकास)

संदर्भ

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance : ISA) द्वारा विश्व सौर रिपोर्ट 2024 जारी की गई। इसके अनुसार वैश्विक सौर क्षमता वर्ष 2000 में 1.22 गीगावाट से बढ़कर वर्ष 2023 में 1,419 गीगावाट हो गई है। 

नई सौर प्रोद्योगिकियाँ 

  • क्वांटम डॉट सोलर सेल ने 18.1% की अभूतपूर्व दक्षता हासिल की है, जो सौर ऊर्जा कैप्चर को बढ़ाने और वायुमंडलीय जल संचयन तकनीकों को शक्ति प्रदान करने के लिए एक आशाजनक दृष्टिकोण प्रदान करता है। 
  • शोधकर्ता मौजूदा सौर सेल तकनीकों के जीवनकाल को बढ़ाने एवं उनके रखरखाव को कम करने के लिए स्व-उपचार सौर पैनल बना रहे हैं। 
  • फाइटो-माइनिंग में मृदा का उपयोग करने वाले पौधों से मूल्यवान धातुओं के निष्कर्षण को शक्ति प्रदान करने के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग किया जाता है, जो पारंपरिक खनन प्रथाओं के लिए एक स्थायी विकल्प प्रदान करता है। 

इसे भी जानिए!

फाइटोमाइनिंग को एग्रोमाइनिंग के नाम से भी जाना जाता है। यह  एक ऐसी तकनीक है जिसमें आर्थिक लाभ के लिए मृदा से भारी धातुओं के निष्कर्षण के लिए पौधों का उपयोग किया जाता है। इसमें ऐसे पौधे उगाए जाते हैं जो अपनी पत्तियों, तनों और जड़ों में धातुओं की उच्च सांद्रता संगृहीत करते हैं। धातुओं के निष्कर्षण के लिए उन पौधों काटकर संसाधित किया जाता है। निष्कर्षित धातुओं को जैव-अयस्क कहा जाता है।

  • बिल्डिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ एकीकृत सोलर पावर ब्लॉक पारदर्शी सोलर पैनल के समान प्रकाश संचरण और दृश्यता की अनुमति देते हैं। 
    • सोलर पावर ब्लॉक एक कंक्रीट संरचना होती है जिस पर सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए सोलर पैनल स्थापित किए जाते हैं। 

लाभ

  • सौर ऊर्जा क्षेत्र में वैकल्पिक तकनीकों के विकास से लिथियम व दुर्लभ पृथ्वी तत्वों जैसी महत्वपूर्ण सामग्रियों पर निर्भरता कम हो जाएगी। 
  • सौर ऊर्जा क्षेत्र भी पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने के लिए पैनलों को पुनर्चक्रित करने और चक्रीय अर्थव्यवस्था प्रथाओं को लागू करने को प्राथमिकता दे रहा है।
  • वर्ष 2024 की विश्व सौर रिपोर्ट के अनुसार सौर फोटोवोल्टिक (PV) परियोजनाओं के लिए औसत नीलामी मूल्य सभी क्षेत्रों में लगातार कम हुए हैं। 
  • वर्ष 2024 में सौर PV की लागत औसतन $40/MWh थी।
  •  ​​बिजली क्षेत्र के भीतर सौर PV प्रौद्योगिकी में निवेश वर्ष 2024 के अंत तक $500 बिलियन के आँकड़ें को पार करने की संभावना है।

वैश्विक सौर बाज़ार में हिस्सेदारी

  • वर्ष 2023 तक वैश्विक स्तर पर स्थापित सौर पैनलों की संचयी क्षमता का 43% (609 गीगावॉट) हिस्सेदारी चीन से है। 
  • इसी वर्ष वैश्विक सौर बाज़ार में अमेरिका ने 10% (137.73 गीगावॉट) जबकि जापान, जर्मनी और भारत प्रत्येक ने 5-6% हिस्सा हासिल किया। 
  • ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, इटली और स्पेन जैसे उभरते सौर बाजारों ने लगभग 2% का योगदान दिया। 
  • वर्ष 2023 में वेफ़र्स, सेल और मॉड्यूल के लिए सौर PV विनिर्माण क्षमता लगभग दोगुनी हो गई है। 
  • चीन ने वर्ष 2023 में सौर घटक निर्माण में भी सबसे अधिक हिस्सेदारी बनाए रखी, जिसमें वेफ़र्स में 97%, सेल में 89% और मॉड्यूल स्थापना क्षमता में 83% हिस्सा था।

सौर ऊर्जा का अन्य उद्योगों पर प्रभाव 

  • वर्ष 2022 में सोलर PV सेक्टर में वैश्विक स्टार पर 4.9 मिलियन रोज़गार के अवसर थे जो वर्ष 2023 में बढ़कर 7.1 मिलियन हो गया। 
    • यह रोजगार सृजन और आर्थिक विकास में इस क्षेत्र की भूमिका को रेखांकित करता है।
  • सौर ऊर्जा से चलने वाली सिंचाई प्रणालियाँ कृषि को बदल रही हैं। वैश्विक सौर पंप बाजार में वर्ष 2027 तक 5.8% की वृद्धि होने की संभावना है। 
    • यह सौर PV तकनीक की घटती लागत, डीजल पंपिंग सेटों की तुलना में सौर ऊर्जा से चलने वाले पंपों की लागत प्रतिस्पर्धात्मकता और किसानों के बीच बढ़ती जागरूकता से प्रेरित है। 
  • कृषि प्रबंधन से परे, पशुधन प्रबंधन में एग्रीवोल्टेक्स सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है। 
    • इसमें पशुओं के लिए छाया प्रदान करने के लिए चारागाहों में सौर पैनल लगाए जाते हैं और साथ ही बिजली भी उत्पन्न की जाती है। 
  • सौर प्रणालियों को अपनाने के पीछे एक प्रमुख कारक पे-एज़-यू-गो बिजनेस मॉडल की शुरुआत रही है। 
    • जिससे उपयोगकर्ता अपने सिस्टम के लिए छोटी, नियमित किश्तों में भुगतान कर सकते हैं।

निष्कर्ष 

तकनीकी प्रगति ने सौर ऊर्जा को और अधिक किफायती बना दिया है, जबकि नए अनुप्रयोग अपनाने को और अधिक बढ़ावा दे रहे हैं। सबसे कम विकसित और छोटे द्वीपीय विकासशील देशों में प्रौद्योगिकी और वित्त हस्तांतरण को बढ़ावा देने की आवश्यकता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी पीछे न छूटे।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X