New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन 2025

चर्चा में क्यों ?

  • केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन 2025 के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।
  • यह शिखर सम्मेलन द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट द्वारा "सतत विकास और जलवायु समाधानों में तेजी लाने के लिए साझेदारी" विषय पर आयोजित किया गया।

भारत की वैश्विक जलवायु नेतृत्व में भूमिका

  • अपने उद्घाटन भाषण में, केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने ग्लोबल साउथ द्वारा जलवायु एजेंडे को आगे बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित किया।
  • भारत वैश्विक मंच पर स्थिरता की दिशा में सक्रिय योगदान दे रहा है।
  • वर्ष 2020 में भारत ने अपने ग्रीनहाउस गैस (GHG) उत्सर्जन में 7.93% की कमी दर्ज की, जो पर्यावरणीय प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

भारत के दीर्घकालिक जलवायु लक्ष्यों की दिशा में प्रगति

  • 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य
  • 2070 तक शुद्ध-शून्य (Net-Zero) उत्सर्जन प्राप्त करने की योजना
  • 2005 से 2020 के बीच जीडीपी की उत्सर्जन तीव्रता में 36% की कमी
  • 2030 तक उत्सर्जन तीव्रता में 45% की कटौती का लक्ष्य
  • 2025 के केंद्रीय बजट में ऊर्जा सुरक्षा, हरित प्रौद्योगिकी और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा

विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन (World Sustainable Development Summit - WSDS) 

  • विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन (WSDS) एक प्रमुख वार्षिक वैश्विक मंच है, जिसे "द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (TERI)" द्वारा आयोजित किया जाता है। 
  • यह सम्मेलन जलवायु परिवर्तन, सतत विकास और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नीतियों, समाधानों और साझेदारियों को बढ़ावा देने का कार्य करता है।

मुख्य उद्देश्य

  1. सतत विकास और जलवायु परिवर्तन से संबंधित मुद्दों पर वैश्विक संवाद को बढ़ावा देना।
  2. पर्यावरणीय स्थिरता, हरित अर्थव्यवस्था और जलवायु न्याय के लिए रणनीतियाँ विकसित करना।
  3. सरकारों, नीति-निर्माताओं, उद्योगों, शिक्षाविदों और नागरिक समाज के बीच सहयोग को प्रोत्साहित करना।
  4. कार्बन न्यूट्रलिटी, अक्षय ऊर्जा, जल संरक्षण और जैव विविधता संरक्षण पर ध्यान केंद्रित करना।

प्रश्न  - विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन का आयोजन किसके द्वारा किया जाता है ?

(a) संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम

(b) विश्व प्रकृति संरक्षण संघ

(c) द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (TERI)

(d) अंतर्राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन पैनल

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X