New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 28th Sept, 11:30 AM Navratri Special Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 28th Sept. 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 25th Sept., 11:00 AM Navratri Special Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 28th Sept. 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 28th Sept, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 25th Sept., 11:00 AM

विश्व पर्यटन दिवस 2025 : पर्यटन एवं सतत रूपांतरण

विश्व पर्यटन दिवस 2025 : परिचय

  • इस वर्ष मलेशिया के मलक्का शहर में 27 से 29 सितम्बर तक विश्व पर्यटन दिवस और विश्व पर्यटन सम्मेलन (WTC) 2025 का आयोजन किया जा रहा है।
  • विश्व पर्यटन दिवस 2025 का विषय ‘पर्यटन एवं सतत परिवर्तन’ (Tourism and Sustainable Transformation) है जो यह बताता है कि पर्यटन केवल विकास ही नहीं बल्कि सुशासन, रणनीतिक योजना, प्रभावी निगरानी व दीर्घकालिक सतत प्राथमिकताओं के अनुरूप सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखता है।
  • पर्यटन एक गतिशील क्षेत्र है जो सांस्कृतिक आदान-प्रदान, आर्थिक विकास एवं वैश्विक संपर्क को मजबूत करता है। 
  • यह लोगों एवं स्थानों को जोड़ने का माध्यम है जो किसी क्षेत्र की धरोहर, विविधता व प्राकृतिक सुंदरता को प्रदर्शित करता है।

इतिहास एवं महत्व

  • विश्व पर्यटन दिवस प्रतिवर्ष 27 सितंबर को मनाया जाता है। पहली बार इसे वर्ष 1980 में मनाया गया।
  • इसे संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) ने वर्ष 1970 में अपने विधान की स्वीकृति की स्मृति में शुरू किया।
  • इसका उद्देश्य पर्यटन के माध्यम से सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देना और वैश्विक सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को आगे बढ़ाना है।

भारत में पर्यटन क्षेत्र

भारत में पर्यटन एक प्रमुख आर्थिक क्षेत्र है जो निर्यात, विदेशी मुद्रा एवं वैश्विक समृद्धि में योगदान देता है।

  • जून 2025 तक 16.5 लाख विदेशी पर्यटक भारत आए और 84.4 लाख भारतीय यात्रियों ने विदेश यात्रा की। इससे विदेशी मुद्रा का अर्जन 51,532 करोड़ रहा।
  • वित्त वर्ष 2023-24 में पर्यटन क्षेत्र का योगदान 15.73 लाख करोड़ रहा जो GDP का 5.22% है। 
  • इससे 36.90 मिलियन प्रत्यक्ष और 47.72 मिलियन अप्रत्यक्ष रोजगार (कुल का 13.34%) सृजन हुआ।
  • अगस्त 2025 तक 56 लाख विदेशी पर्यटक आगमन (FTAs) और 303.59 करोड़ घरेलू पर्यटक यात्राएँ दर्ज की गईं।

ये उपलब्धियां भारत सरकार के ‘विकास एवं विरासत’ एजेंडे के अनुरूप हैं जिसने पर्यटन को पैमाने, समावेशिता व स्थिरता की दृष्टि से नई परिभाषा दी है।

भारत सरकार की प्रमुख पहल

  • स्वदेश दर्शन योजना
    • 2014-15 में शुरू हुई और 76 परियोजनाएँ स्वीकृत (5290.30 करोड़)।
    • 2023 में इसे स्वदेश दर्शन 2.0 (SD 2.0) में बदला गया।
    • अब तक 52 परियोजनाएँ (2108.87 करोड़) स्वीकृत।
    • बौद्ध सर्किट (बोधगया), उत्तर-पूर्व सर्किट (अरुणाचल प्रदेश), वन्यजीव सर्किट (असम), हिमालयन सर्किट (हिमाचल) आदि शामिल।
    • चुनौतियों पर आधारित CBDD योजना के तहत 42 गंतव्य चुने गए।
  • प्रसाद योजना (PRASHAD)
    • 2014-15 में शुरू की गई।
    • 28 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 54 परियोजनाएँ स्वीकृत (1168 करोड़ से अधिक)।
    • प्रमुख स्थल: त्रिपुर सुंदरी मंदिर, पटना साहिब, सोमनाथ, हजरतबल दरगाह आदि।
  • देखो अपना देश
    • घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 2020 में शुरू।
    • वेबिनार, क्विज, पर्यटन प्रचार कार्यक्रम और पीपल’स चॉइस पोल (People’s Choice Poll) के माध्यम से नागरिकों की भागीदारी।
  • वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम (VVP)
    • VVP-I: 2023 में उत्तरी सीमा से लगे 19 जिलों के गाँव।
    • VVP-II: 2025 में 6839 करोड़ की लागत से स्वीकृत जो 2028-29 तक जारी रहेगा।
    • उद्देश्य: सीमावर्ती गाँवों में पर्यटन, कौशल एवं रोजगार
  • SASCI योजना (Special Assistance to the States for Capital Investment)
    • जुलाई 2025 में शुरू।
    • 40 परियोजनाएं, 3295.76 करोड़ का केंद्रीय वित्तपोषण।
    • उद्देश्य: विश्वस्तरीय पर्यटन स्थलों का विकास।
  • सेवा प्रदाताओं के लिए क्षमता निर्माण (Capacity Building for Service Providers: CBSP) योजना
    • पर्यटन व आतिथ्य क्षेत्र में कौशल विकास, खासकर महिलाओं व जनजातीय समुदाय के लिए।
    • पर्यटन मित्र/पर्यटन दीदी पहल शुरू।
  • इन्क्रेडिबल इंडिया डिजिटल पोर्टल और कंटेंट हब
    • एक डिजिटल वन-स्टॉप समाधान, जिसमें बुकिंग से लेकर यात्रा जानकारी तक सभी सुविधाएँ।
    • वर्ष 2024 में 294.76 करोड़ घरेलू यात्राओं का रिकॉर्ड।
    • वर्ष 2024 में कंटेंट हब लॉन्च किया गया।
  • वन इंडिया, वन रजिस्ट्रेशन (NIDHI पोर्टल)
    • होमस्टे वर्गीकरण (गोल्ड व सिल्वर)
    • 5 करोड़ की वित्तीय सहायता
    • बजट 2025-26 में होमस्टे हेतु मुद्रा ऋण योजना
  • जनजातीय पर्यटन सर्किट (Tribal Tourism Circuit)
    • जनजातीय क्षेत्रों में होमस्टे विकसित करने हेतु 5 लाख तक वित्तीय सहायता
  • MICE पर्यटन (Meetings, Incentives, Conferences, Exhibitions)
    • भारत को वैश्विक MICE गंतव्य बनाने की दिशा में रोडमैप।
    • 10 भारतीय शहरों को वैश्विक स्तर पर उन्नत करने का लक्ष्य।
  • विशिष्ट पर्यटन उप-क्षेत्रों का संवर्धन
    • उत्सव पोर्टल : त्यौहारों और आयोजनों का प्रचार
    • एडवेंचर टूरिज्म : 120+ पर्वत शिखर खोले गए।
    • वेडिंग टूरिज्म : ‘India Says I Do’ अभियान
    • क्रूज़ टूरिज्म : 51 नए क्रूज़ सर्किट (2027 तक)
    • पिलग्रिमेज टूरिज्म : धार्मिक स्थलों का विकास
    • मेडिकल टूरिज्म : ‘Heal in India’ पहल तथा आयुर्वेद व योग को बढ़ावा

निष्कर्ष

भारत में पर्यटन क्षेत्र ने हाल के वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है। यह न केवल देश की अर्थव्यवस्था में योगदान देता है बल्कि भारत की सॉफ्ट पावर (Soft Power) को भी वैश्विक मंच पर मजबूत करता है। स्वदेश दर्शन, प्रसाद, देखो अपना देश, वाइब्रेंट विलेजेज व डिजिटल पोर्टल जैसी पहलें पर्यटन को नई ऊँचाइयों तक ले जा रही हैं। सरकार का फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और डिजिटल परिवर्तन पर है जिससे भारत एक विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य बनने की ओर अग्रसर है।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X