New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM

डब्ल्यू.टी.ओ. जनरल काउंसिल की आपात बैठक

चर्चा में क्यों

हाल ही में, भारत ने कोविड-19 पैकेज पर चर्चा के लिये विश्व व्यापार संगठन (WTO) की जनरल काउंसिल की आपात बैठक की मांग की है।

प्रमुख बिंदु 

  • विश्व व्यापार संगठन द्वारा प्रस्तावित इस प्रतिक्रिया पैकेज में वैश्विक स्तर पर बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के बीच महामारी से निपटने के लिए पेटेंट माफी प्रस्ताव भी शामिल है।
  • भारत ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिये बौद्धिक संपदा अधिकारों के व्यापार संबंधी पहलू (Trade Related Aspects of Intellectual Rights-TRIPS) से छूट की मांग करते हुए इसे प्रतिक्रिया पैकेज में शामिल करने की बात की है।
  • अक्तूबर 2020 में, भारत और दक्षिण अफ्रीका ने कोविड -19 की रोकथाम व उपचार के लिये ट्रिप्स समझौते के कुछ प्रावधानों के कार्यान्वयन पर विश्व व्यापार संगठन के  सभी सदस्य देशों को छूट देने का सुझाव देते हुए पहला प्रस्ताव प्रस्तुत किया था।

विश्व व्यापार संगठन

  • विश्व व्यापार संगठन 164 सदस्यीय बहुपक्षीय निकाय है। इसकी स्थापना उरुग्वे दौर की वार्ता के पश्चात् 1 जनवरी, 1995 को की गई थी।
  • यह वैश्विक व्यापार के लिये नियम तैयार करने के साथ ही व्यापार से संबंधित मुद्दों पर दो या दो से अधिक सदस्य देशों के मध्य विवादों का निपटारा करता है।
  • जनरल काउंसिल विश्व व्यापार संगठन का निर्णय लेने वाला सर्वोच्च निकाय है।
  • विश्व व्यापार संगठन का मंत्रिस्तरीय सम्मलेन द्वि-वार्षिक रूप से आयोजित किया जाता है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR