योम-किप्पुर युद्ध

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी, योम-किप्पुर, योम-किप्पुर युद्ध, कैंप डेविड समझौता, गोलन हाइट्स
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर- 1 और 2 

संदर्भ-

  • 7 अक्टूबर,2023 को इजरायल पर हमास के अचानक हमले ने 50 साल पूर्व के योम-किप्पुर युद्ध की यादें ताजा कर दीं और मध्य पूर्व में समीकरण हमेशा के लिए रीसेट कर दिए।

हमास के वर्तमान हमले की तुलना योम-किप्पुर युद्ध से क्यों-

हमास के वर्तमान हमले की तुलना योम-किप्पुर युद्ध से निम्न कारणों से की जा रही है-

1. यह 1973 के योम-किप्पुर युद्ध के बाद इजरायल पर सबसे घातक हमला है।

    • हमास के बंदूकधारियों के हमले से अब तक कम से कम 400 इजरायली मारे गए और कई नागरिकों का अपहरण कर लिया गया। 
    • जवाबी इज़रायली हमलों में कम से कम 313 फ़िलिस्तीनी मारे गए हैं। योम-किप्पुर युद्ध में 2,500 से अधिक इज़रायली सैनिक मारे गए थे।

2. योम-किप्पुर युद्ध  के समान इस हमले के दौरान भी इजरायल को तैयार नहीं पाया गया।

    • इज़राइल की उन्नत खुफिया और अवरोधन प्रणालियों के बावजूद  7 अक्टूबर,2023  को हुआ यह हमला एक आश्चर्य प्रतीत होता है। 
    • योम-किप्पुर या प्रायश्चित का दिन यहूदी धर्म में सबसे पवित्र दिन है। इसके कारण कई सैनिक छुट्टी पर थे।
    • 7 अक्टूबर,2023  को हमला तब हुआ, जब कई इजरायली सिमचैट टोरा की तैयारी कर रहे थे, जो सार्वजनिक टोरा पढ़ने के वार्षिक चक्र के अंत और नए की शुरुआत का प्रतीक है। 
    • टोरा हिब्रू बाइबिल की पहली पांच पुस्तकों का निर्माण करता है।

योम-किप्पुर युद्ध क्या था-

  • योम-किप्पुर युद्ध (अक्टूबर युद्ध या रमज़ान युद्ध) 6-25 अक्टूबर, 1973 तक लड़ा गया, जिसमें एक तरफ इजरायल, तो दूसरी तरफ मिस्र और सीरिया। 
  • 1949, 1956 और 1967 में हुए तीन अरब-इजरायल युद्धों के बाद इसे चौथा अरब-इजरायल युद्ध भी कहा जाता है। 
  • 1967 के इस छह-दिवसीय युद्ध में अपनी निर्णायक जीत के बाद इजरायल ने अजेयता की स्थिति प्राप्त कर ली और पड़ोसी राष्ट्रों के कुछ क्षेत्रों पर कब्ज़ा भी कर लिया था; जैसे-  सीरिया के गोलन हाइट्स और मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप पर।
  • छह साल बाद, 1973 में सीरिया और मिस्र दोनों ने इजरायल पर मिलकर हमला किया। 
  • यद्यपि इजरायल को सैनिकों की लामबंदी के बारे में पता था, किंतु उसे रमज़ान के पवित्र इस्लामी महीने में हमले की उम्मीद नहीं की थी। 
  • अतः इजरायल को अपने स्वयं के सैनिकों को जुटाने में समय लगा, अनेक सैनिक योम-किप्पुर के लिए छुट्टी पर थे। इस प्रकार, प्रारंभ में सीरिया और मिस्र दोनों को कुछ लाभ मिला।
  • तीन दिनों बाद इजरायल ने जवाबी हमले शुरू कर दिए। 
  • किंतु इसी दौरान,अमेरिका और सोवियत संघ ने क्रमशः इजरायल और मिस्र-सीरिया का समर्थन करने के लिए कदम बढ़ाया और महाशक्तियों के बीच तनाव खतरनाक रूप से बढ़ गया।
  • 22 अक्टूबर,1973 को संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में किया गया पहला युद्धविराम कायम नहीं रह सका।
  •  हालाँकि, 25 अक्टूबर,1973 तक एक स्थायी युद्धविराम हो चुका था, जिससे इजरायल की अजेयता की प्रतिष्ठा को धक्का लगा।

योम-किप्पुर युद्ध का महत्व है-

  • यदि इजरायल दोनों हमलावरों को हराने में कामयाब रहा, तो योम-किप्पुर को अभी भी गेम-चेंजर के रूप में क्यों देखा जाता है? ऐसा इसलिए कि इजरायल को हराया जा सकता है। युद्ध के छह महीने बाद, प्रधान मंत्री गोल्डा मेयर और उनके मंत्रिमंडल ने इस्तीफा दे दिया।
  • दरअसल, कई विश्लेषकों का मानना है कि हमला शुरू करने के पीछे मिस्र की रणनीति जरूरी नहीं कि सैन्य रूप से श्रेष्ठ इजरायल को हराना था, बल्कि उसे इतनी चोट पहुंचाना था कि उसे बातचीत की मेज पर लाया जा सके।
  • युद्धविराम के बाद एक शांति प्रक्रिया को गति दी गई। 1978 के कैंप डेविड समझौते के तहत, इज़राइल ने सिनाई प्रायद्वीप मिस्र को लौटा दिया। 
  • 1979 की मिस्र-इजरायल शांति संधि किसी अरब देश द्वारा इज़राइल को एक राज्य के रूप में मान्यता देने का पहला उदाहरण था।
  • हालाँकि, सीरिया के लिए युद्ध का कोई सुखद परिणाम नहीं निकला। इजरायल -मिस्र शांति समझौते में सीरिया को कुछ नहीं मिला, बल्कि इजरायल ने गोलन हाइट्स के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण और उपजाऊ पठार के और भी अधिक हिस्से पर कब्जा कर लिया, जो आज तक उसके पास है।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- कैंप डेविड समझौते के बारे में कौन-सा कथन सही है?

(a) इज़राइल ने सिनाई प्रायद्वीप मिस्र को लौटा दिया।

(b) इजरायल ने गोलन हाइट्स को सीरिया को लौटा दिया।

(c) इजरायल ने फिलिस्तीन को गाजा पट्टी लौटा दिया।

(d) इजरायल ने जॉर्डन को एक राष्ट्र के रूप में मान्यता दिया।

उत्तर- (a)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न- 

प्रश्न- योम-किप्पुर युद्ध के बारे में बताते हुए इसका महत्व बताएं।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT