New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

यूलिया स्विरीडेंको बनीं यूक्रेन की पहली महिला प्रधानमंत्री

चर्चा में क्यों ?

रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में,यूलिया स्विरीडेंको को यूक्रेन की नई प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है।

प्रमुख बिंदु:

  • यह नियुक्ति 2022 में युद्ध आरंभ होने के बाद से यूक्रेनी सरकार में हुआ पहला प्रमुख नेतृत्व परिवर्तन है। 
  • इससे पहले वह देश की अर्थव्यवस्था मंत्री के रूप में कार्यरत थीं।
  • अब वह डेनिस श्म्यहाल का स्थान लेंगी,जिन्हें रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है।

पृष्ठभूमि

  • यूलिया स्विरीडेंको यूक्रेन की एक अनुभवी अर्थशास्त्री और कूटनीतिज्ञ हैं।
  • उन्होंने ऐसे समय में अर्थव्यवस्था मंत्रालय का कार्यभार संभाला जब यूक्रेन युद्ध की विभीषिकाओं से गुजर रहा था।
  • उन्होंने घरेलू आर्थिक सुधारों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रणनीतिक खनिज सौदा

  • अमेरिका के साथ एक रणनीतिक खनिज समझौते को अंतिम रूप देने में उनकी केंद्रीय भूमिका रही।
  • यह समझौता यूक्रेन की आर्थिक पुनर्बहाली और भू-राजनीतिक आत्मनिर्भरता के लिए अत्यंत आवश्यक माना गया।

नियुक्ति का महत्व

  • यह बदलाव राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की द्वारा देश के युद्धकालीन शासन में नई ऊर्जा और दक्षता लाने का प्रयास है।
  • प्रधानमंत्री पद पर उनकी नियुक्ति शासन में निरंतरता और पारदर्शिता को दर्शाती है।
  • युद्धकालीन स्थिरता, पश्चिमी सहायता और निवेशकों का विश्वास बहाल करने की दिशा में यह कदम निर्णायक माना जा रहा है।

स्विरीडेंको की भूमिका की विशेषताएं

विशेषता

विवरण

सामरिक कूटनीति

पश्चिमी सहयोगियों के साथ प्रभावी वार्ता एवं समझौतों में अग्रणी भूमिका

आर्थिक नेतृत्व

युद्धोत्तर आर्थिक सुधारों व पुनर्निर्माण की दिशा में स्पष्ट दृष्टिकोण

प्रशासनिक सामंजस्य

शासन व्यवस्था में आंतरिक सामंजस्य बनाए रखने में विश्वसनीय योगदान

महिला सशक्तिकरण का प्रतीक

वह यूक्रेन की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी हैं, जो लिंग समानता को बढ़ावा देती है

यूक्रेन के बारे में:

  • यह पूर्वी यूरोप में स्थित है।
  • रूस, पोलैंड,बेलारूस,हंगरी,रोमानिया आदि देशों से घिरा है।
  • राजधानी: कीव 
  • भाषा: यूक्रेनी (आधिकारिक भाषा)
  • मुद्रा: यूक्रेनी रिव्निया (UAH)
  • महत्व: यूक्रेन कृषि उत्पादन, विशेष रूप से गेहूँ और सूरजमुखी तेल के लिए विश्व प्रसिद्ध है।

प्रश्न. यूलिया स्विरीडेंको को किस देश की प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है?

(a) बेलारूस

(b) यूक्रेन

(c) जॉर्जिया

(d) मोल्दोवा

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR