New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 19th Jan. 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 09th Jan. 2026, 11:00 AM GS Foundation (P+M) - Delhi : 19th Jan. 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 09th Jan. 2026, 11:00 AM

ज़ाम्बेज़ी नदी

एक नए अध्ययन के अनुसार ज़म्बेजी नदी (Zambezi River) वस्तुत: अंगोला के दक्षिणी पहाड़ी क्षेत्र में लुंगवेबुंगु (Lungwebungu) नामक नदी के उद्गम स्थल से शुरू होती है जिससे ज़म्बेजी की कुल लंबाई पहले की अपेक्षा 342 किमी. अधिक होकर 3,421 किमी. हो जाती है।

ज़ाम्बेज़ी नदी के बारे में

  • ज़म्बेजी नदी को ज़म्बेसी या ज़म्बेज़ भी कहा जाता है जो अफ्रीका की चौथी सबसे लंबी नदी और इस महाद्वीप की सबसे लंबी पूर्व की ओर बहने वाली धारा है।
  • इसका उद्गम अंगोला के दक्षिणी पहाड़ी क्षेत्र में लुंगवेबुंगु नामक नदी के उद्गम स्थल से होता है। यह नदी हिंद महासागर में गिरने से पहले अंगोला, जाम्बिया, नामीबिया, बोत्सवाना, जिम्बाब्वे एवं मोजाम्बिक से होकर प्रवाहित होती है।
  • यह नदी कई उल्लेखनीय झरनों के लिए जानी जाती है जिनमें विश्व के सबसे बड़े झरनों में से एक विक्टोरिया फॉल्स और जाम्बिया-अंगोला सीमा पर स्थित चावुमा फॉल्स शामिल हैं।
  • अफ्रीका के दो प्रमुख जलविद्युत स्रोत ‘कोहारा बासा’ एवं ‘करीबा’ बांध ज़ाम्बेजी के मार्ग पर स्थित हैं। जाम्बिया में इस नदी का सबसे बड़ा जल निकासी क्षेत्र है। ज़ाम्बेजी नदी की मुख्य सहायक नदियों में शायर, काफू, लुआंगवा, काबोम्पो एवं कुआंडो (क्वांडो) नदियाँ शामिल हैं।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR