New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

डेरियन गैप

प्रारंभिक परीक्षा: डेरियन गैप
मुख्य परीक्षा: सामान्य अध्ययन पेपर-1 (विश्व का भौतिक भूगोल) 

चर्चा में क्यों:

हाल ही में अमेरिका में बढ़ रहे अवैध आप्रवासन के कारण डेरियन गैप चर्चा में है।

DarienGap

डेरियन गैप 

  • यह उत्तरी कोलंबिया और दक्षिणी पनामा में घने जंगलों के विस्तार वाला क्षेत्र है।
  • इसमें पनामा के डेरियन प्रांत और कोलंबिया के चोको विभाग के उत्तरी भाग में एक बड़ा जलक्षेत्र, जंगल और पहाड़ शामिल हैं।
  • वर्ष 1995 में डेरियन गैप की आबादी 8,000 थी।
  • एम्बेरा-वुनान और गुना यहाँ की प्रमुख जनजातियां हैं।
  • यहाँ मक्का, कसावा, केला आदि स्थानीय कृषि की प्रमुख फसलें हैं।
  • खतरनाक बाधाओं के बावजूद, यह दक्षिण अमेरिका को मध्य अमेरिका से जोड़ने वाला एकमात्र भूमि-आधारित मार्ग बना हुआ है।
  • हाल के वर्षों में यह अनियमित प्रवासन के लिए प्रमुख पारगमन मार्ग बन गया है।
    • मुख्य रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य उत्तरी गंतव्यों की ओर जाने वाले प्रवासियों के लिए 

Darien-Gap

यह इतना खतरनाक क्यों है?

  • यह उन आपराधिक संगठनों द्वारा नियंत्रित होता है, जो मानव प्रवासन अर्थव्यवस्था में  अरबों डॉलर वार्षिक कमाते हैं।
    • किसी तस्कर या मार्गदर्शक की मदद के बिना भूमि के इस हिस्से को पार करना असंभव है। 
  • इस क्षेत्र में जबरन वसूली और अपहरण की घटनाएं सामान्य हैं।
  • हाल ही में चिकित्सा सहायता चैरिटी डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स ने बड़े पैमाने पर यौन उत्पीड़न की घटनाओं में वृद्धि की सूचना दी है।
    • इसे पार करते समय हर साढ़े तीन घंटे में एक व्यक्ति का यौन उत्पीड़न किया गया।
  • लोगों को इसे पार करने कके लिए 4 से 10 दिनों तक पहाड़ों पर ऊपर-नीचे, तेज बहती नदियों के ऊपर और कीचड़ के माध्यम से चलना पड़ता है। 
  • दलदल जैसे जंगल की चरम प्रकृति भी यात्रा को खतरनाक बनाती है।
    • रास्ते बहुत कीचड़ भरे होते हैं, अक्सर खड़ी चट्टानों पर चढ़ना होता है
    • मिसिंग माइग्रेंट प्रोजेक्ट ने 2023 में डेरियन गैप में 141 ज्ञात मौतों की सूचना दी।

Missing-Migrant-Project

डेरियन गैप को पार करने में लोगों की संख्या क्यों बढ़ी है?

  • घरेलू देशों में हिंसा, असुरक्षा और अस्थिरता के कारण
  • कम आय वाले देशों में कानूनी रूप से स्वीकृत आप्रवासन के विकल्प सीमित होने के कारण
    • उदाहरण के लिए, जब सरकारें कुछ राष्ट्रीयताओं के लिए यात्रा वीज़ा प्रतिबंध लागू करती हैं
  • वर्ष 2021 में, संयुक्त राज्य अमेरिका के दबाव के कारण, मेक्सिको ने मेक्सिको की यात्रा करने वाले वेनेज़ुएला वासियों को यात्रा वीजा ले जाने की आवश्यकता शुरू कर दी।
    • यानी संयुक्त राज्य अमेरिका में शरण लेने की उम्मीद कर रहे वेनेज़ुएला वासी अब पहले एक पर्यटक के रूप में मैक्सिको नहीं जा सकते थे।
  • 2023 में डेरियन गैप से गुजरने वाले कुल 5,20,085 लोगों 3,28,650 लोग वेनेजुएला से थे।

प्रश्न:- डेरियन गैप के सम्बन्ध में, निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1. यह दक्षिण अमेरिका को मध्य अमेरिका से जोड़ने वाला एकमात्र भूमि-आधारित मार्ग है।
  2. यह उत्तरी कोलंबिया और दक्षिणी पनामा में घने जंगलों का एक विस्तार है।  

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न 1 और ना ही 2   

उत्तर- (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न: उत्तरी अमेरिका में दक्षिणी अमेरिका के रास्ते अवैध आप्रवासन बढ़ने के कारणों की विवेचना कीजिए?

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR