New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

टेक्स्ट-टू-वीडियो मॉडल Haiper

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी,  Haiper
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3

संदर्भ:

Google Deep Mind, TikTok के पूर्व सदस्यों और अनुसंधानकर्ताओं ने 5 मार्च, 2024 को एक नया टेक्स्ट-टू-वीडियो मॉडल Haiper लॉन्च किया।

haiper

मुख्य बिन्दु:

  • इस मॉडल को Deep Mind के पूर्व छात्रों यिशु मियाओ और ज़ियू वांग ने निर्मित किया है। 
  • यह घोषणा OpenAI के एआई मॉडल 'सोरो' के लॉन्च के कुछ ही दिनों बाद हुआ।
  • सोरोमहीनों भर के टेक्स्ट को लेकर एक मिनट में ही हाई-डेफिनिशन वीडियो बनाने में सक्षम है।
  • Haiper एक शक्तिशाली अवधारणात्मक एआई मॉडल है।
    • इसे AGI का नया रास्ता बनाने के लिए के लिए डिजाइन किया गया है।
    • AGI सामान्य कृत्रिम बुद्धिमता , मानव जैसी बुद्धि और स्वयं सीखने की क्षमता वाला एआई सॉफ्टवेयरहै।

Haiper के बारे में:

  • Haiper एक ऑल-इन-वन विज़ुअल फ़ाउंडेशन मॉडल है।
  • यह प्रत्येक व्यक्ति को तकनीकी प्रशिक्षण के साथ या उसके बिना आसानी से उच्च-गुणवत्ता वाली वीडियो सामग्री तैयार करने की अनुमति देता है।
  • Haiper इस विश्वास के साथ अत्याधुनिक मशीन लर्निंग को लाता है कि रचनात्मकता "मज़ेदार, आश्चर्यजनक और साझा करने योग्य" होनी चाहिए।
  • Haiper को एक शक्तिशाली रचनात्मकता उपकरण के रूप में बनाया गया है।

Haiper के कार्य:

  • Haiper टेक्स्ट-टू-वीडियो, एनिमेटेड स्टैटिक इमेज, वीडियो रीपेंटिंग जैसे टूल प्रदान करता है।
  • उपयोगकर्ता वेबसाइट पर अपने ईमेल को लॉग इन कर और टेक्स्ट प्रॉम्प्ट टाइप करके निःशुल्क वीडियो बनाना शुरू कर सकते हैं। 
  • वर्तमान में उपयोगकर्ता केवल 2 सेकंड तक चलने वाला एचडी वीडियो बना सकते हैं।
  • थोड़ी कम गुणवत्ता वाला वीडियो 4 सेकंड तक के लिए बनाया सकता है।

क्षमता और सीमाएं :

  • वर्तमान में वीडियो की छोटी लंबाई एक सीमा है।
  • कंपनी वीडियो आउटपुट को बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है।
  • वर्तमान में कंपनी ने एक समूह बनाने के उद्देश्य से इस टूल को उपयोग के लिए निःशुल्क रखा है।
  • Haiper एक उपभोक्ता-केंद्रित वेबसाइट बनाने पर केंद्रित है।
  • संस्थापक एक मुख्य वीडियो-जनरेशन मॉडल बनाना चाहते हैं, जिसे विभिन्न हितधारकों को पेश किया जा सके।
  • OpenAI का सोरो अभी भी जनता के लिए उपलब्ध नहीं है,जबकि Haiper अपनी वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं को अपना टूल निःशुल्क प्रदान कर रहा है।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- Haiper के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। 

  1. यह एक टेक्स्ट-टू-वीडियो मॉडल है।
  2. इसका निर्माण यिशु मियाओ और ज़ियू वांग ने किया है।

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए ।  

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर- (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- टेक्स्ट-टू-वीडियो मॉडल Haiper की विशेषताओं का उल्लेख करें। 

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR