New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम पर हेड-शील्ड समुद्री स्लग का नाम

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी,  समुद्री स्लग,  मेलानोक्लैमिस द्रौपदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, भारतीय प्राणी सर्वेक्षण
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3 

संदर्भ-

हाल ही में भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI) ने हेड-शील्ड समुद्री स्लग की एक नई समुद्री प्रजाति की खोज की है।

Draupadi-Murmu

मुख्य बिंदु-

  • मेलानोक्लामिस जीनस से संबंधित इस प्रजाति को पश्चिम बंगाल तट के दीघा और ओडिशा तट के उदयपुर में खोजा गया है।
  • ZSI के शोधकर्ताओं ने इस नई प्रजाति का नाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम पर मेलानोक्लैमिस द्रौपदी रखा है।
  • हेड-शील्ड समुद्री स्लग की यह नई प्रजाति भारत के अलावा दुनिया में कहीं नहीं पाई जाती है।

मेलानोक्लैमिस द्रौपदी-

Melanochlamys-Draupadi

  • यह भारत में पाई गई हेड-शील्ड समुद्री स्लग की दूसरी प्रजाति है।
    • पहली प्रजाति पश्चिम बंगाल और ओडिशा तट पर मेलानोक्लैमिस बेंगालेंसिस है। 
  • इस प्रजाति की पुष्टि रूपात्मक, शारीरिक और आणविक विशेषताओं की जांच से की गई है। 
  • यह एक छोटा अकशेरूकी एवं उभयलिंगी प्राणी है।
  • इसकी अधिकतम लंबाई 7 मिमी तक होती है। 
  • इनका प्रजनन काल नवंबर से जनवरी तक है। 
  • यह भूरे काले रंग का होता है और इसके पिछले भाग पर रूबी लाल धब्बा होता है।
  • इसकी पिछली ढाल लंबी होती है (शरीर की लंबाई का लगभग 61 प्रतिशत)।
  • इसके शरीर पर खोल होता है।
  • यह प्रजाति अन्य प्रजातियों से अलग गीले और नरम रेतीले समुद्र तटों पर निवास करती है।
  • यह सामान्य रूप से रेतीले समुद्र तट के अंतर्ज्वारीय क्षेत्र में रेंगता है और अपने पीछे रेंगने का निशान छोड़ता है।
  • मेलानोक्लामिस द्रौपदी का निवास स्थान मेलानोक्लामि बेंगालेंसिस के समान है। 
    • मेलानोक्लामि बेंगालेंसिस को वर्ष, 2022 में दीघा और धामरा के तट पर पाया गया था।
  • जीवित मेलानोक्लामिस द्रौपदी जानवर एक आवरण बनाने के लिए लगातार पारदर्शी बलगम का स्राव करते हैं। 
    • यह रेत के कणों को पैरापोडियल स्पेस में प्रवेश करने से रोकता है। 

समुद्री स्लग- 

  • समुद्री स्लग एक व्यापक शब्द है।
  •  यह नाम फ़ाइलम मोलस्का के अलग-अलग परिवारों के समुद्री जीवों को दिया जाता है; जैसे- 
    • पेलजिक समुद्री तितलियाँ
    • एप्लिसियोमोर्फा के समुद्री खरगोश
    • सेफलोस्पिडिया के हेडशील्ड स्लग
    • रस चूसने वाले सैकोग्लोसन्स
  • मुद्री स्लग नरम शरीर वाले, बिना खोल के होते हैं।
  • ये समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र में द्वितीयक उपभोक्ता की भूमिका निभाते हैं।
  • ये तेज़ शिकारी होते हैं।
  • ये रिबन कीड़े, समुद्री कीड़े और छोटी मछलियों जैसे छोटे जानवरों का शिकार करते हैं।
  • दुनिया भर में इनकी 18 प्रजातियों की खोज की गई है।
  • इस समूह की अधिकांश प्रजातियाँ इंडो-पैसिफिक महासागरीय क्षेत्र के समशीतोष्ण क्षेत्रों में पाई जाती हैं;
    • इसकी 15 प्रजातियाँ समशीतोष्ण क्षेत्रों में पाई गई हैं।
    • इसकी तीन प्रजातियाँ केवल उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में पाई जाती हैं।
      • थाईलैंड की खाड़ी में मेलानोक्लैमिस पैपिलाटा 
      • पश्चिम बंगाल और ओडिशा तट पर मेलानोक्लैमिस बेंगालेंसिस
      • मेलानोक्लैमिस द्रौपदी 

द्रौपदी मुर्मू-

  • द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति हैं।
  • ये भारत की पहली आदिवासी तथा दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं।
  • मुर्मू ओडिशा के मयूरभज के संथाल आदिवासी समुदाय से हैं।
  • ये झारखंड की राज्यपाल भी रहीं।

भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (Zoological Survey of India- ZSI)- 

ZSI

  • ZSI की स्थापना 1 जुलाई, 1916 को की गई थी। 
  • इसकी उत्पत्ति वर्ष, 1875 में कलकत्ता में स्थापित भारतीय संग्रहालय के प्राणी शास्त्र अनुभाग से हुई।
  • इसकी स्थापना का उद्देश्य प्राणियों जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में सर्वेक्षण, अन्वेषण और अनुसंधान को बढ़ावा है। 
  • प्रारंभ में ZSI के पूरे भारत में आठ क्षेत्रीय केंद्र थे। 
  • वर्तमान में देश भर में 16 क्षेत्रीय केंद्र फैले हुए हैं।
  • इसका मुख्यालय कोलकाता में है।
  • इसे राष्ट्रीय जैव विविधता अधिनियम, 2002 की धारा 39 के अनुसार राष्ट्रीय प्राणी संग्रह के लिए नामित भंडार के रूप में घोषित किया गया है।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- मेलानोक्लैमिस द्रौपदी के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. यह भारत में पाई गई हेड-शील्ड समुद्री स्लग की दूसरी प्रजाति है। 
  2. यह एक छोटा अकशेरूकी एवं उभयलिंगी प्राणी है। 
  3. इनका प्रजनन काल नवंबर से जनवरी तक है। 
  4. इसकी अधिकतम लंबाई 7 मिमी तक होती है।

उपर्युक्त में से कितना/कितने कथन सही है/हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) केवल तीन

(d) सभी चारों

उत्तर- (d)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- समुद्री स्लग के बारे में बताते हुए मेलानोक्लैमिस द्रौपदी की विशेषताओं को स्पष्ट करें।

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR