New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

नोक्टिस ज्वालामुखी

प्रारम्भिक परीक्षा – नोक्टिस ज्वालामुखी
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 1 (विश्व का भूगोल)

संदर्भ

हाल ही में वैज्ञानिकों द्वारा मंगल ग्रह पर माउंट एवरेस्ट से भी ऊंचा एक विशाल "नोक्टिस  ज्वालामुखी " खोजा गया है।

MARS

प्रमुख बिंदु :-

  • इस खोज के बारे में वैज्ञानिकों ने टेक्सास में 55वें चंद्र और ग्रह विज्ञान सम्मेलन में घोषणा की।  
  • इस ज्वालामुखी को वर्ष 1971 से ग्रह के चारों ओर परिक्रमा करने वाले मेरिनर 9 और कई अंतरिक्ष यानों द्वारा देखा गया है। 
  • इस ज्वालामुखी का नाम "नोक्टिस " रखा गया है।

नोक्टिस  ज्वालामुखी:-

noctis-volcano

  • यह 9,022 मीटर से अधिक ऊंचा है, जो पृथ्वी पर सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट 8,849 मीटर से भी ऊंचा है। 
  • इस ज्वालामुखी की बाहरी ढलानें अलग-अलग दिशाओं में 225 किलोमीटर (140 मील) दूर तक फैली हुई हैं।

विशेषता :- 

  • यह ज्वालामुखी मंगल ग्रह पर बहुत लंबे समय से सक्रिय है। 
  • इसके दक्षिण-पूर्वी हिस्से में एक पतला ज्वालामुखी भंडार स्थित है। 
  • इसके नीचे बर्फ की ग्लेशियर होने की संभावना है।
  • यह मंगल ग्रह के नोक्टिस लेबिरिंथस और वैलेस मैरिनेरिस के बीच स्थित है।
    • मंगल का यह क्षेत्र विभिन्न प्रकार के हाइड्रेटेड खनिजों के लिए जाना जाता है।
    • इस क्षेत्र के पास तीन अन्य प्रसिद्ध विशाल ज्वालामुखी : एस्क्रेयस मॉन्स, पावोनिस मॉन्स और अर्सिया मॉन्स हैं।

Giants-volcano

महत्व:-

  • यह खोज मंगल ग्रह के विकास और जीवन की क्षमता को समझने के लिए महत्वपूर्ण है।
  • इस ज्वालामुखी के अध्ययन में मेरिनर 9, वाइकिंग ऑर्बिटर 1 और 2 और मार्स रिकोनिसेंस ऑर्बिटर सहित विभिन्न मंगल मिशनों के डेटा का उपयोग किया गया।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न : हाल ही में वैज्ञानिकों द्वारा किस  ग्रह पर माउंट एवरेस्ट से भी ऊंचा एक विशाल "नोक्टिस  ज्वालामुखी " खोजा गया है?

 (a) बुध ग्रह

(b) शुक्र ग्रह

(c) मंगल ग्रह 

(d) वृहस्पति ग्रह

उत्तर (c)

स्रोत : INDIA TODAY

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR