New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

नूर-3 उपग्रह (Noor-3 satellite)

प्रारंभिक परीक्षा – नूर-3 उपग्रह (Noor-3 satellite)
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3 

चर्चा में क्यों

ईरान ने नूर-3 इमेजिंग उपग्रह को कक्षा में सफलतापूर्वक लॉन्च किया।

Noor-3-satellite

प्रमुख बिंदु 

  • नूर-3 को पृथ्वी की सतह से 450 किमी (280 मील) की कक्षा में स्थापित किया गया था।
  • नूर-3 को  कासेड (जिसका अर्थ है "दूत") लांचर का उपयोग करके अंतरिक्ष में लांच किया गया ।
  • ईरान ने 27 सितंबर 2023 को दावा किया कि उसने सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में एक इमेजिंग उपग्रह लॉन्च किया।
  • ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने तीसरे उपग्रह को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित कर दिया है।
  • यह उपग्रह डेटा और छवियां एकत्र करेगा।

नूर-2 उपग्रह (Noor-2  satellite)

  • 8 मार्च 2022 को ईरान के इस्लामिक रिवोल्‍यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने देश के दूसरे सैन्‍य उपग्रह ‘नूर 2’ को सफलतापूर्वक पृथ्वी से 500 किमी. की ऊंचाई पर कक्षा में स्थापित किया।
  • यह सैन्‍य उपग्रह 500 किमी (311 मील) की ऊंचाई पर परिक्रमा कर रहा है।
  • फारसी भाषा में नूर का अर्थ प्रकाश होता है।

Noor-2-satellite

  • नूर का पहला संस्करण अप्रैल 2020 में पृथ्वी से 425 किमी (265 मील) ऊपर की कक्षा में सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था।
  • दूसरा संस्करण मिश्रित ईंधन वाहक का उपयोग करके 2022 की शुरुआत में 500 किमी (310 मील) की निचली कक्षा में पहुंच गया।
  • अगस्त 2022 में एक ईरानी स्वामित्व वाला और रूसी निर्मित उपग्रह - जिसे उच्च-रिज़ॉल्यूशन वाली छवियां लेने में सक्षम कहा जाता है - को कजाकिस्तान में एक बेस से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था।
  • ईरान ने  कहा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह से शांतिपूर्ण है।

प्रश्न:  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. ईरान ने 20 सितंबर 2023 को  सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में नूर-3 इमेजिंग उपग्रह लॉन्च किया।
  2. नूर का पहला संस्करण अप्रैल 2020 में पृथ्वी से 425 किमी (265 मील) ऊपर की कक्षा में सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था।

 उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल 1  

(b) केवल 2  

(c) कथन 1 और 2 

(d) न तो 1 ना ही 2 

उत्तर: (b)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : इमेजिंग उपग्रह से क्या अभिप्राय है ? इमेजिंग उपग्रह के प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

स्रोत: the hindu

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR