नव्या (NAVYA) कार्यक्रम

Current Affairs 12-Aug-2026

हाल ही में कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने लोकसभा में नव्या कार्यक्रम के संदर्भ में जानकारी दी।  

एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर का मुद्दा

Current Affairs 12-Aug-2026

केंद्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में दाखिल हलफनामे में उस जनहित याचिका का विरोध किया है, जिसमें अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के आरक्षण में क्रीमी लेयर के आधार पर आय-आधारित बहिष्करण लागू करने की मांग की गई थी। इस मुद्दे ने आरक्षण व्यवस्था के मूल उद्देश्य, सामाजिक न्याय और आरक्षण के लाभों के समान वितरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बहस को जन्म दिया है।   

कंटेनर विनिर्माण सहायता योजना

Current Affairs 12-Aug-2026

हाल ही में भारत सरकार ने देश में शिपिंग कंटेनरों के निर्माण को बढ़ावा देने और घरेलू विनिर्माण क्षमता को मजबूत करने के उद्देश्य से 10,000 करोड़ रुपये की कंटेनर विनिर्माण सहायता योजना (सीएमएएस) प्रस्तावित की है।

अमेरिका पर बढ़ती एलपीजी निर्भरता: भारत की ऊर्जा सुरक्षा के सामने नई चुनौती

Current Affairs 12-Aug-2026

भारत की ऊर्जा सुरक्षा में एलपीजी की भूमिका आर्थिक के साथ सामाजिक और राजनीतिक भी है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, भारत की 67% एलपीजी आपूर्ति अब अमेरिका से हो रही है, जो पहले के लगभग 10% लक्ष्य से बड़ा बदलाव है। 2026 के लिए सरकारी तेल कंपनियों ने अमेरिका से 22 लाख टन एलपीजी खरीदने का दीर्घकालिक समझौता किया है।

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस: विरासत, रोजगार और वैश्विक संभावनाओं का संगम

Current Affairs 11-Aug-2026

भारत में हथकरघा केवल वस्त्र निर्माण की पारंपरिक विधा नहीं, बल्कि देश की आर्थिक समृद्धि, सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक संरचना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। 7 अगस्त को मनाया जाने वाला राष्ट्रीय हथकरघा दिवस भारतीय बुनकरों की ऐतिहासिक भूमिका को सम्मान देने के साथ-साथ इस क्षेत्र की वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर विचार करने का अवसर प्रदान करता है। घटती आय, बाजारों का विखंडन, बदलती उपभोक्ता पसंद और लुप्त होती बुनाई परंपराएं आज हथकरघा क्षेत्र के समक्ष गंभीर चुनौतियां हैं। 

भारतीय संस्कृति पोर्टल संस्करण 2.0

Current Affairs 11-Aug-2026

भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को डिजिटल माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचाने की दिशा में इंडियन कल्चर पोर्टल (ICP) 2.0 एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया है। मार्च 2026 में शुरू किए गए पोर्टल के इस उन्नत संस्करण का उद्देश्य भारत की मूर्त और अमूर्त सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी डिजिटल सामग्री को एक आधुनिक, सुरक्षित और आसानी से सुलभ मंच पर उपलब्ध कराना है। नए संस्करण को आधुनिक, स्केलेबल और सुरक्षित आर्किटेक्चर के साथ विकसित किया गया है, ताकि उपयोगकर्ता विभिन्न सांस्कृतिक संसाधनों को एक ही डिजिटल मंच के माध्यम से खोज और देख सकें।  

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल

Current Affairs 11-Aug-2026

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ICAR-IARI, पूसा में नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) के माध्यम से देशभर के कृषि विद्यार्थियों की स्कॉलरशिप/फेलोशिप राशि जारी की। इस पहल के तहत 6,000 से अधिक विद्यार्थियों को कुल 21.35 करोड़ रुपए की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से दी गई। इस नई पहल से अब कृषि विद्यार्थियों को हर महीने बिना किसी परेशानी के स्कॉलरशिप डीबीटी द्वारा मिल जाएगी। 

अगस्त्यमलाई बायोस्फीयर रिजर्व: पर्यावरण संरक्षण और वनाधिकारों के बीच संतुलन की चुनौती

Current Affairs 11-Aug-2026

अगस्त्यमलाई बायोस्फीयर रिजर्व (ABR) पश्चिमी घाट की जैव-विविधता की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण पारिस्थितिकीय क्षेत्र है। तमिलनाडु और केरल में विस्तृत यह क्षेत्र अनेक संरक्षित क्षेत्रों, वन्यजीवों, वनस्पतियों तथा आदिवासी और पारंपरिक वन समुदायों का आश्रय है। हाल में तमिलनाडु के थेनी सहित विभिन्न क्षेत्रों में वन भूमि पर कथित अतिक्रमण के विरुद्ध बेदखली नोटिस जारी किए जाने तथा सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों ने पर्यावरण संरक्षण और वन समुदायों के वैधानिक अधिकारों के बीच संतुलन के प्रश्न को पुनः चर्चा के केंद्र में ला दिया है।   

Google Earth का AI फीचर और सैटेलाइट डीपफेक का बढ़ता खतरा

Current Affairs 11-Aug-2026

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) ने सूचना, संचार और डिजिटल रचनात्मकता के क्षेत्र में अभूतपूर्व संभावनाएं पैदा की हैं। किंतु जैसे-जैसे एआई अधिक यथार्थवादी सामग्री उत्पन्न करने में सक्षम हो रहा है, वैसे-वैसे इसके दुरुपयोग से जुड़े जोखिम भी बढ़ रहे हैं। हाल ही में Google द्वारा Google Earth में शुरू किए गए एक एआई फीचर को लॉन्च के लगभग एक दिन बाद वापस लिया जाना इसी चुनौती को रेखांकित करता है। यह घटना विशेष रूप से सैटेलाइट डीपफेक, गलत सूचना, डिजिटल धोखाधड़ी और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े गंभीर प्रश्न सामने लाती है। 

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT