Current Affairs 19-May-2026
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष, बढ़ती ऊर्जा कीमतों और उर्वरकों की लागत में वृद्धि ने भारत के सामने एक महत्वपूर्ण प्रश्न खड़ा किया है-क्या केवल उर्वरक आपूर्ति बढ़ाने से खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित होगी या अब उर्वरक उपयोग दक्षता (Fertilizer Use Efficiency) बढ़ाने की दिशा में बढ़ना होगा ?
Current Affairs 19-May-2026
PLoS Biology(पीएलओएस जीवविज्ञान) में 7 मई 2026 को प्रकाशित एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने डीएनए आधारित आनुवंशिक मानचित्रण प्रणाली (DNA Maps) विकसित की है, जो अवैध रूप से तस्करी किए गए पैंगोलिनों की भौगोलिक उत्पत्ति तथा तस्करी मार्गों की पहचान करने में सक्षम है।
Current Affairs 18-May-2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के लिए ओस्लो की यात्रा पर हैं, जो 40 से अधिक वर्षों में नॉर्वे की किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है।
Current Affairs 18-May-2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओस्लो यात्रा और तीसरे भारत–नॉर्डिक शिखर सम्मेलन का आयोजन ऐसे समय हो रहा है जब भारत और नॉर्डिक देशों के बीच संबंध केवल जलवायु सहयोग, नवाचार और डिजिटलीकरण तक सीमित नहीं रह गए हैं।
Current Affairs 18-May-2026
हाल ही में भारत के राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन अध्यादेश, 2026 जारी किया है। इसके तहत सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाई गई है। अब मुख्य न्यायाधीश (CJI) को छोड़कर न्यायाधीशों की संख्या 33 से बढ़ाकर 37 कर दी गई है। यानी सीजेआई सहित सुप्रीम कोर्ट में कुल न्यायाधीशों की संख्या 34 से बढ़कर 38 हो जाएगी।
Current Affairs 18-May-2026
हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) और युगांडा में फैल रहे इबोला वायरस संक्रमण को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है। वस्तुतः डब्ल्यूएचओ ने इसे अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (PHEIC) माना है, क्योंकि यह बीमारी तेजी से फैल सकती है और कई देशों के लिए खतरा बन सकती है।
Current Affairs 18-May-2026
हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने (13 से 15 मई के बीच) चीन का दौरा किया और राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। 9 वर्ष के लंबे अंतराल के पश्चात हुई इस यात्रा से त्वरित तो कोई बड़ा लिखित समझौता नहीं हुआ, लेकिन इसने दोनों देशों के बीच जारी एक दशक पुराने व्यापार युद्ध (Trade War) को शांत करने की उम्मीद जरूर जगा दी है।
Current Affairs 18-May-2026
हाल ही में ईरान से जुड़े मीडिया प्लेटफॉर्मों ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुजरने वाली अंडरसी केबलों के संचालकों से शुल्क वसूलने तथा “सुरक्षा भुगतान” जैसी व्यवस्था लागू करने का सुझाव दिया।
Current Affairs 18-May-2026
हाल ही में नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक संपन्न हो गई है। इस बैठक में ब्रिक्स समूह ने 1967 से पहले की सीमाओं के आधार पर एक स्वतंत्र और व्यवहार्य फिलिस्तीन राज्य के गठन के अपने संकल्प को दोहराया, जिसकी राजधानी पूर्वी यरुशलम होगी।
Current Affairs 18-May-2026
हाल ही में भारत का पहला सैटेलाइट टैग लगा गंगा सॉफ्ट-शेल कछुआ, को असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और बाघ अभयारण्य में छोड़ा गया। यह अभयारण्य लगभग 1,302 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।
Our support team will be happy to assist you!