ई-जीरो एफआईआर प्रणाली

Current Affairs 30-Jul-2026

हाल हुई में केंद्र सरकार ने अठारह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में साइबर अपराध मामलों में ई-जीरो एफआईआर दर्ज करने की प्रणाली शुरूआत की है। गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने बताया कि ई-जीरो एफआईआर के तहत 12 हजार से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

हवाईअड्डा संचालकों और एयरलाइनों के बीच क्रॉस-ओनरशिप

Current Affairs 29-Jul-2026

भारत का नागरिक उड्डयन क्षेत्र पिछले दो दशकों में तेजी से विकसित हुआ है। बढ़ते हवाई यातायात, नए हवाईअड्डों के निर्माण और निजी निवेश के विस्तार ने भारत को विश्व के सबसे बड़े विमानन बाजारों में शामिल कर दिया है। इसी क्रम में केंद्र सरकार हवाईअड्डा संचालकों और एयरलाइनों के बीच क्रॉस-ओनरशिप (Cross Ownership) संबंधी नियमों में बदलाव पर विचार कर रही है। इसका उद्देश्य विमानन क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देना, नई एयरलाइनों के प्रवेश को आसान बनाना और प्रतिस्पर्धा को मजबूत करना बताया जा रहा है। हालांकि, इस प्रस्ताव ने हितों के टकराव और बाजार में निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को लेकर गंभीर बहस को जन्म दिया है। 

रुपये का अवमूल्यन: भारतीय मुद्रा की वैश्विक प्रतिस्पर्धा

Current Affairs 29-Jul-2026

पिछले लगभग डेढ़ वर्ष में भारतीय रुपये में आई तेज़ गिरावट ने इसकी स्थिति में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। जो रुपया पहले वास्तविक रूप से अधिक मूल्यांकित (Overvalued) माना जाता था, वह अब कम मूल्यांकित (Undervalued) मुद्रा बन गया है। कुछ आकलनों के अनुसार, वर्तमान में रुपया प्रतिस्पर्धात्मकता के मामले में चीनी युआन से भी आगे निकल चुका है, जिससे भारत के निर्यात और व्यापार को संभावित लाभ मिल सकता है।   

एंड्रोमेडा गैलेक्सी (Andromeda Galaxy)

Current Affairs 29-Jul-2026

नासा (NASA) के हबल स्पेस टेलीस्कोप (Hubble Space Telescope) से प्राप्त आंकड़ों पर आधारित एक नए अध्ययन में यह सामने आया है कि एंड्रोमेडा आकाशगंगा (Andromeda Galaxy) में पिछले लगभग 50 करोड़ वर्षों (500 Million Years) से नए तारों के बनने की प्रक्रिया लगातार धीमी होती जा रही है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह संकेत है कि यह आकाशगंगा धीरे-धीरे अपनी सक्रिय अवस्था से निकलकर अपेक्षाकृत शांत (Quiescent) अवस्था की ओर बढ़ रही है।   

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस: भारत की संरक्षण यात्रा और वैश्विक नेतृत्व

Current Affairs 29-Jul-2026

प्रत्येक वर्ष 29 जुलाई को मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस दुनिया को बाघ संरक्षण के महत्व का संदेश देता है। भारत के लिए यह केवल एक जागरूकता दिवस नहीं, बल्कि विज्ञान-आधारित संरक्षण, सतत विकास और जैव विविधता के प्रति उसकी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। आज भारत विश्व के लगभग 70 प्रतिशत जंगली बाघों का घर है और यह उपलब्धि दशकों की दूरदर्शी नीतियों, वैज्ञानिक प्रबंधन तथा जनभागीदारी का परिणाम है। इसी कारण भारत आज वैश्विक स्तर पर बाघ संरक्षण का अग्रणी देश माना जाता है। 

यूरिया आत्मनिर्भरता की नई नीति

Current Affairs 28-Jul-2026

पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों, अल नीनो के प्रभाव से बढ़ती मांग और यूरिया जैसे रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक इस्तेमाल को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच केंद्र सरकार ने चालू खरीफ सीजन में उर्वरक उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में कदम उठाया है। इसी क्रम में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने हाल ही में नेशनल इन्वेस्टमेंट पॉलिसी फॉर यूरिया (NIPU)-2026 को मंजूरी प्रदान की है। 

बिटचैट (BitChat) प्रतिबंध और भारत में ऑनलाइन स्वतंत्रता की बहस

Current Affairs 28-Jul-2026

गृह मंत्रालय के अधीन इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) द्वारा ब्लूटूथ आधारित विकेंद्रीकृत मैसेजिंग एप्लिकेशन BitChat से जुड़े GitHub रिपॉजिटरी हटाने का निर्देश डिजिटल स्वतंत्रता और राज्य की सुरक्षा चिंताओं के बीच संतुलन की बहस को फिर सामने लाता है। 23 जुलाई, 2026 को जारी आदेश में I4C ने GitHub को BitChat से संबंधित तीन रिपॉजिटरी हटाने को कहा, जिनमें एंड्रॉयड एप्लिकेशन और रिलीज फाइलें शामिल थीं। सरकार का कहना है कि ऐसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों के समन्वय, निगरानी से बचने और सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़े प्रतिबंधों को दरकिनार करने के लिए किया जा सकता है।

पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना (PM-Vidyalaxmi Scheme)

Current Affairs 28-Jul-2026

हाल ही में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने लोकसभा में पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना (PM-Vidyalaxmi Scheme) की उपलब्धियों के विषय में जानकारी दी। 

अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना (ABVKY)

Current Affairs 28-Jul-2026

हाल ही में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) द्वारा अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना (ABVKY) का अवधि विस्तार 01.07.2026 से 30.06.2027 तक बढ़ाने को स्वीकृति दी गई है। 

आत्मनिर्भर पंचायत कार्यक्रम

Current Affairs 28-Jul-2026

हाल ही में केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ने आत्मनिर्भर पंचायत कार्यक्रम (Atmanirbhar Panchayat Programme) और समर्थ पंचायत पोर्टल (SAMARTH Panchayat Portal) का शुभारंभ किया है।

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT