New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

भारत में कॉरपोरेट निवेश की सुस्ती : कारण, चुनौतियाँ और नीतिगत उपाय

संदर्भ 

कॉरपोरेट निवेश आर्थिक विकास का प्रमुख आधार है। कारखानों, मशीनरी, तकनीक और अन्य उत्पादक परिसंपत्तियों में निवेश से उत्पादन क्षमता, रोजगार और उत्पादकता में वृद्धि होती है। भारत में 2000 के दशक के मध्य में कॉरपोरेट निवेश में उल्लेखनीय तेजी आई, किंतु पिछले एक दशक में इसमें अपेक्षित गति नहीं रही। महत्वपूर्ण बात यह है कि यह कमजोरी केवल वैश्विक वित्तीय संकट या COVID-19 महामारी के कारण नहीं है, बल्कि घरेलू मांग, लाभप्रदता, वित्तीय बाधाओं तथा भविष्य के प्रति कारोबारी विश्वास जैसे कारकों से भी जुड़ी है। 

भारत में कॉरपोरेट निवेश की प्रवृत्ति  

  • भारत में कॉरपोरेट निवेश जीडीपी के अनुपात में 2004 के आसपास लगभग 6.5% से बढ़कर 10.3% तक पहुँच गया। उच्च आर्थिक वृद्धि के दौर में निवेश मजबूत रहा। वैश्विक वित्तीय संकट के दौरान इसमें गिरावट आई, जिसके बाद कुछ सुधार हुआ। किंतु 2016 के विमुद्रीकरण के बाद निवेश में दीर्घकालीन कमजोरी दिखाई दी। उल्लेखनीय है कि निवेश में गिरावट COVID-19 से पहले ही शुरू हो चुकी थी। इससे संकेत मिलता है कि निजी निवेश की समस्या को केवल बाहरी झटकों से नहीं समझा जा सकता।

निवेश के प्रमुख निर्धारक 

1. अपेक्षित लाभप्रदता और मांग 

  • किसी कंपनी के लिए निवेश का निर्णय केवल इस बात पर निर्भर नहीं करता कि पूंजी कितनी सस्ती है, बल्कि इस पर भी निर्भर करता है कि अतिरिक्त उत्पादन का भविष्य में विक्रय होगा या नहीं। 
  • यदि बाजार में मांग कमजोर है या कंपनी के पास पहले से ही अतिरिक्त उत्पादन क्षमता है, तो कम ब्याज दर के बावजूद नई फैक्ट्री लगाने का प्रोत्साहन कम रहेगा। अतः अपेक्षित मांग और अपेक्षित लाभप्रदता निवेश के महत्वपूर्ण निर्धारक हैं। 

2. कारोबारी विश्वास और ‘Animal Spirits’ 

  • निवेश दीर्घकालीन निर्णय है, इसलिए कंपनियाँ भविष्य की मांग, लाभ, सरकारी नीतियों और आर्थिक स्थिरता को ध्यान में रखती हैं। कीन्स ने इसी अनिश्चितता के बीच निवेश संबंधी कारोबारी आशावाद को ‘Animal Spirits’ की अवधारणा से समझाया। 
  • जब भविष्य के प्रति विश्वास मजबूत होता है तो निवेश बढ़ता है; इसके विपरीत अनिश्चितता और निराशावाद निवेश को बाधित कर सकते हैं। विमुद्रीकरण जैसे घरेलू नीतिगत झटके इसलिए केवल तत्काल मांग को प्रभावित नहीं करते, बल्कि भविष्य की अपेक्षाओं को भी कमजोर कर सकते हैं।  

3. ब्याज दर और ऋण की लागत 

  • ब्याज दर निवेश को प्रभावित करती है क्योंकि कंपनियाँ निवेश से मिलने वाले अपेक्षित प्रतिफल की तुलना पूंजी की लागत से करती हैं। ऋण पर निर्भर कंपनियों के लिए ब्याज दर सीधे वित्तीय लागत निर्धारित करती है।
  • हालाँकि, कम ब्याज दर का प्रभाव सभी कंपनियों पर समान नहीं होता। फर्म का आकार, आंतरिक पूंजी और ऋण तक पहुँच इसकी प्रभावशीलता निर्धारित करते हैं। 

छोटे और बड़े उद्यमों की अलग-अलग बाधाएँ 

  • अध्ययन में 2000–2024 के दौरान सूचीबद्ध विनिर्माण कंपनियों के विश्लेषण से निवेश की एक महत्वपूर्ण असंगति सामने आती है। 
  • छोटी कंपनियाँ मुख्यतः वित्तीय बाधाओं से प्रभावित होती हैं। इनके पास आंतरिक पूंजी कम होती है और वे बाहरी ऋण पर अधिक निर्भर रहती हैं। ऋणदाताओं द्वारा अधिक जोखिम माने जाने के कारण इनके लिए ऋण की लागत भी अधिक हो सकती है। यह माइकल कालेकी के ‘Increasing Risk’ सिद्धांत से जुड़ता है। 
  • इसके विपरीत, बड़ी कंपनियों के लिए मांग प्रमुख बाधा हो सकती है। इनके पास पर्याप्त आंतरिक संसाधन होते हैं, लेकिन यदि बाजार में अतिरिक्त उत्पादन की मांग नहीं है तो वे नई क्षमता में निवेश करने से बचेंगी। अतः:
    • छोटी फर्म - Credit Constraint
    • बड़ी फर्म - Demand Constraint होती हैं। यह अंतर निवेश नीति को अधिक लक्षित बनाने की आवश्यकता को दर्शाता है।

केवल कर कटौती और कम ब्याज दर क्यों पर्याप्त नहीं? 

  • भारत में कॉरपोरेट कर दर को 2019 में कई घरेलू कंपनियों के लिए 30% से घटाकर लगभग 22% करने का विकल्प उपलब्ध कराया गया। साथ ही RBI की मौद्रिक नीति के माध्यम से लंबे समय तक अपेक्षाकृत कम ब्याज दरों का वातावरण रहा। फिर भी निजी कॉरपोरेट निवेश में अपेक्षित तेजी नहीं आई। इसका कारण यह हो सकता है कि यदि कंपनियों को भविष्य की बिक्री और लाभप्रदता पर विश्वास नहीं है, तो वे सस्ते ऋण या अतिरिक्त कर-बचत का उपयोग नए निवेश में करने के बजाय नकदी रखने, ऋण चुकाने या मौजूदा परिसंपत्तियों में लगाने को प्राथमिकता दे सकती हैं। 

सरकार की भूमिका : मांग-सृजन और सार्वजनिक निवेश 

  • निजी निवेश को पुनर्जीवित करने में सरकार का पूंजीगत एवं उत्पादक व्यय महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। 
  • सरकारी व्यय मांग बिक्री की अपेक्षा लाभप्रदता निजी निवेश रोजगार व उत्पादन
  • इस प्रकार सार्वजनिक निवेश निजी निवेश को विस्थापित करने के बजाय ‘Crowding-in Effect’ पैदा कर सकता है।
  • विशेषकर अवसंरचना, परिवहन, ऊर्जा, शहरी विकास, लॉजिस्टिक्स और डिजिटल अवसंरचना में सार्वजनिक निवेश निजी क्षेत्र के लिए नए बाजार और उत्पादक अवसर पैदा कर सकता है। 

आगे की राह 

भारत में कॉरपोरेट निवेश को गति देने के लिए बहुआयामी रणनीति आवश्यक है - 

  • मांग को मजबूत करना: सार्वजनिक व्यय तथा रोजगार-सृजक नीतियों के माध्यम से प्रभावी मांग बढ़ाई जाए।
  • एमएसएमई की ऋण पहुँच सुधारना: क्रेडिट गारंटी, बेहतर वित्तीय सूचना और औपचारिक ऋण प्रणाली को मजबूत किया जाए। 
  • सार्वजनिक पूंजीगत व्यय बनाए रखना: अवसंरचना निवेश के माध्यम से निजी निवेश के अवसर बढ़ाए जाएँ।
  • नीति स्थिरता सुनिश्चित करना: दीर्घकालीन निवेश के लिए पूर्वानुमेय कर एवं नियामकीय वातावरण आवश्यक है।
  • क्षमता उपयोग बढ़ाना: निर्यात प्रतिस्पर्धा, लॉजिस्टिक्स और आपूर्ति श्रृंखला दक्षता में सुधार किया जाए।
  • फर्म-विशिष्ट नीति अपनाना: छोटी कंपनियों के लिए वित्तीय बाधाओं और बड़ी कंपनियों के लिए मांग की बाधाओं को अलग-अलग संबोधित किया जाए। 

निष्कर्ष 

  • भारत में कॉरपोरेट निवेश की कमजोरी यह स्पष्ट करती है कि निवेश केवल ‘पैसे की कीमत’ यानी ब्याज दर पर निर्भर नहीं करता। इसके पीछे भविष्य की मांग, लाभप्रदता, कारोबारी विश्वास और वित्तीय पहुँच समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। 
  • छोटी कंपनियों के लिए वित्तीय बाधाएँ, जबकि बड़ी कंपनियों के लिए मांग की बाधाएँ अधिक महत्वपूर्ण हो सकती हैं। अतः भारत को केवल कर कटौती और कम ब्याज दरों पर निर्भर रहने के बजाय मांग-सृजन, सुलभ ऋण, सार्वजनिक पूंजीगत व्यय और नीति-स्थिरता के समन्वित मॉडल पर आगे बढ़ना चाहिए।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR