New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

अन्नपूर्णी सुपर सिक्स योजना: तमिलनाडु की मुफ्त एलपीजी सिलेंडर पहल

Current Affairs 26-Aug-2026

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. विजय जोसेफ ने अन्नपूर्णी सुपर सिक्स योजना (Annapoorani Super Six Scheme) की घोषणा की है, जिसके तहत राज्य के पात्र परिवारों को हर वर्ष छह मुफ्त एलपीजी सिलेंडर दिए जाएंगे।

पुराने श्रम कानून और नई औद्योगिक संबंध संहिता

Current Affairs 25-Aug-2026

भारतीय श्रम कानून के इतिहास में 20 अगस्त 2026 का दिन महत्वपूर्ण पड़ाव माना गया। सर्वोच्च न्यायालय की नौ-सदस्यीय संविधान पीठ ने करीब 48 वर्ष पुराने ‘बैंगलोर वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड बनाम आर. राजप्पा’ फैसले में तय ‘उद्योग’ की व्यापक अवधारणा पर पुनर्विचार करते हुए पुराने और नए श्रम कानूनों के बीच स्पष्ट अंतर कर दिया। अदालत ने कहा कि औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 के तहत लंबित मामलों में 1978 का सिद्धांत लागू रहेगा, लेकिन औद्योगिक संबंध संहिता, 2020 के तहत नए मामलों में यह फैसला स्वतः आधार नहीं बनेगा।  

जेनेसिस एंटरप्रेन्योर-इन-रेजिडेंस (ईआईआर) कोहोर्ट 3

Current Affairs 25-Aug-2026

हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने एमईआईटीवाई स्टार्टअप हब (एमएसएच) के माध्यम से जेनेसिस एंटरप्रेन्योर-इन-रेजिडेंस (ईआईआर) कोहोर्ट 3 का शुभारंभ किया है। 

गर्भिनी मित्र पाठ्यक्रम

Current Affairs 25-Aug-2026

हाल ही में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए ने शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए ‘गर्भिणी मित्र’ पाठ्यक्रम शुरू किया है।  

क्लोरफेनिरामाइन (chlorpheniramine) और फिनाइलएफ्रिन (phenylephrine) दवाओं पर प्रतिबंध

Current Affairs 25-Aug-2026

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्लोरफेनिरामाइन मैलेट और फिनाइलएफ्रिन वाले फिक्स्ड-डोज कॉम्बिनेशन (FDC) को लेकर नियम कड़े किए हैं। अब ऐसे उत्पादों के लेबल पर स्पष्ट चेतावनी देना जरूरी होगा कि चार वर्ष से कम उम्र के बच्चों में इनका इस्तेमाल न किया जाए।   

रोग मुक्त पशुधन की दिशा में भारत की पहल

Current Affairs 24-Aug-2026

भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पशुधन केवल कृषि का सहायक क्षेत्र नहीं, बल्कि करोड़ों परिवारों की आजीविका, पोषण और आय का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे में पशुओं को संक्रामक रोगों से सुरक्षित रखना किसानों की आर्थिक स्थिति और देश की खाद्य सुरक्षा दोनों के लिए आवश्यक है। इसी उद्देश्य से सितंबर 2019 में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनएडीसीपी) की शुरुआत की गई। इसका मुख्य लक्ष्य देशव्यापी टीकाकरण, निगरानी और वैज्ञानिक रोग नियंत्रण के माध्यम से खुरपका-मुंहपका रोग (एफएमडी) तथा ब्रूसेलोसिस पर नियंत्रण और इनके उन्मूलन की दिशा में आगे बढ़ना है।

हाथी गलियारे : मानव-हाथी संघर्ष कम करने की जीवनरेखा

Current Affairs 24-Aug-2026

भारत में मानव-वन्यजीव संघर्ष, विशेषकर मानव-हाथी संघर्ष, वन्यजीव संरक्षण, ग्रामीण आजीविका और पर्यावरणीय संतुलन के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। इसी संदर्भ में हाल ही में सुप्रीम कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने केंद्र सरकार को हाथी गलियारों का नए सिरे से सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया। न्यायालय ने कहा कि फसल नुकसान की आशंका के आधार पर हाथियों के प्राकृतिक आवागमन वाले गलियारों को अवरुद्ध नहीं किया जा सकता, क्योंकि हाथी स्वाभाविक रूप से लंबी दूरी तक विचरण करते हैं।

भारत के अंतरिक्ष स्थिरता की ओर कदम

Current Affairs 24-Aug-2026

23 अगस्त को भारत ने अपना तीसरा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया। यह दिन वर्ष 2023 में चंद्रयान-3 मिशन की ऐतिहासिक सफलता की स्मृति में मनाया जाता है, जब इसके लैंडर ‘विक्रम’ ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की थी और भारत इस क्षेत्र में उतरने वाला दुनिया का पहला देश बना था। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम ने नई ऊंचाइयों को छुआ है।

राष्ट्रव्यापी क्लाउड और एआई कौशल पहल

Current Affairs 24-Aug-2026

हाल ही में कौशल विकास एवं उद्यमशिलता मंत्रालय (एमएसडीई), भारत सरकार के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) और कल्टस एजुकेशन ने अमेज़ॅन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) के सहयोग से एक राष्ट्रव्यापी क्लाउड और एआई कौशल पहल शुरू करने की घोषणा की है।

भारतीय कृषि को टिकाऊ और सुदृढ़ बनाने की दिशा में कदम

Current Affairs 24-Aug-2026

भारत की कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों ने पिछले दशक में उल्लेखनीय प्रगति की है। वित्त वर्ष 2016 से 2025 के बीच कृषि क्षेत्र ने 4.45 प्रतिशत की दशकीय वृद्धि दर्ज की, जो पिछले दशकों में सबसे अधिक रही। हालांकि, इस वृद्धि को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए मिट्टी, जल, जैव-विविधता और अन्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X