03-Feb-2023
हाल ही में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने 3 फरवरी, 2023 से अदानी एंटरप्राइजेज, अदानी पोर्ट्स और अंबुजा सीमेंट्स नाम के तीन शेयरों को अतिरिक्त निगरानी उपाय (ASM) ढांचे के तहत रखा।
03-Feb-2023
हाल ही में अदानी ग्रुप ने अपने फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) को वापस लेने की घोषणा की।
03-Feb-2023
CITES व्यापार डेटाबेस द्वारा रेड सैंडर्स के भारत से निर्यात किए जा रहे जंगली नमूनों की घटनाओं को दर्ज किया गया। 2016 से 2020 तक इन नमूनों को चीन (53.5%), हांगकांग (25.0%), सिंगापुर (17.8%) और संयुक्त राज्य अमेरिका (3.5%) को निर्यात किया गया था।
03-Feb-2023
एंजेल निवेशक उच्च निवल मूल्य वाले व्यक्ति (High Net worth Individuals) होते हैं जो अपनी व्यक्तिगत आय को व्यवसाय स्टार्ट-अप या छोटी और मध्यम स्तर की कंपनियों में निवेश करते हैं।
02-Feb-2023
वित्त मंत्री ने केंद्रीय बजट 2023-24 के भाषण के दौरान कहा कि केंद्र सरकार अगले तीन वर्षों में देश भर में आदिवासी छात्रों के लिए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (EMRS) के लिए 38,800 शिक्षकों और सहायक कर्मचारियों को नियुक्त करेगी।
02-Feb-2023
केंद्रीय बजट 2023-24 में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) योजना के लिए 60,000 करोड़ रुपये आवंटित किए।
01-Feb-2023
वस्त्रों और कृषि को छोड़कर बेसिक सीमा शुल्क दरों की संख्या को 21 से घटाकर 13 किया गया। कुछ वस्तुओं की बेसिक सीमा शुल्कों, उपकरों और अधिभारों में मामूली परिवर्तन हुआ है जिसमें खिलौने, साइकिल, ऑटोमोबाइल और नाफ्था शामिल हैं।
01-Feb-2023
प्रत्यक्ष कर के प्रस्तावों का उद्देश्य कर संरचना की निरंतरता और स्थिरता बनाए रखना, अनुपालन भार को कम करने के लिए विभिन्न प्रावधानों का और सरलीकरण तथा उन्हें युक्तिसंगत बनाना, उद्यमिता की भावना को प्रोत्साहित करना और नागरिकों को कर राहत प्रदान करना।
Our support team will be happy to assist you!