भारत-सिंगापुर रक्षा कार्य समूह की 16वीं बैठक

चर्चा में क्यों ?

भारत और सिंगापुर के बीच रक्षा सहयोग समय के साथ गहरा हुआ है। दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी की पृष्ठभूमि में रक्षा कार्य समूह (DWG) की बैठकें विशेष महत्व रखती हैं। हाल ही में 16वीं बैठक 2025 को सिंगापुर में आयोजित हुई।

बैठक की मुख्य विशेषताएँ

  • तिथि व स्थान - 4 सितंबर, 2025 सिंगापुर
  • सह-अध्यक्षता -
    • भारत की ओर से: संयुक्त सचिव (अंतर्राष्ट्रीय सहयोग), रक्षा मंत्रालय - श्री अमिताभ प्रसाद
    • सिंगापुर की ओर से: निदेशक, नीति कार्यालय, रक्षा मंत्रालय - कर्नल डैक्सन याप
  • मुख्य एजेंडा -
    • पूर्व रक्षा मंत्रिस्तरीय वार्ताओं के निर्णयों की समीक्षा
    • द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की प्रगति का मूल्यांकन
    • प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण, रक्षा उद्योग, प्रौद्योगिकी, समुद्री सुरक्षा एवं बहुपक्षीय सहयोग जैसे क्षेत्रों में नई संभावनाओं की पहचान
  • रणनीतिक संदर्भ - बैठक की दिशा नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग द्वारा जारी नवीनतम संयुक्त वक्तव्य से निर्धारित हुई।

प्रमुख उपलब्धियाँ

  • रक्षा सहयोग पर संतोष व्यक्त - दोनों देशों ने मौजूदा साझेदारी को सराहा।
  • नए क्षेत्र चिह्नित -
    • प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण
    • रक्षा उद्योग व तकनीक
    • समुद्री सुरक्षा
    • बहुराष्ट्रीय सहयोग (Multilateral Cooperation)
  • भविष्य के कदम - उभरते क्षेत्रों और साझा वैश्विक हितों पर सहयोग की दिशा में पहल।
  • 60 वर्ष कूटनीतिक संबंध - 2025 में भारत–सिंगापुर के राजनयिक संबंधों के 60 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रक्षा सहयोग को और मज़बूत करने का संकल्प।

भारत की "एक्ट ईस्ट नीति" और सिंगापुर की भूमिका

  • सिंगापुर भारत की Act East Policy का प्रमुख स्तंभ है।
  • यह केवल आर्थिक और सांस्कृतिक ही नहीं, बल्कि रणनीतिक एवं सुरक्षा सहयोग में भी अग्रणी भागीदार है।
  • आसियान (ASEAN) ढांचे में सिंगापुर भारत के लिए गेटवे की तरह कार्य करता है।

सिंगापुर के बारे में

  • पूरा नाम - रिपब्लिक ऑफ सिंगापुर
  • स्थान - दक्षिण-पूर्व एशिया, मलक्का जलडमरूमध्य के पास
  • राजधानी - सिंगापुर (खुद ही राजधानी है)
  • मुद्रा - सिंगापुर डॉलर (SGD)
  • भाषाएँ - अंग्रेज़ी, मलय, मंदारिन चीनी, तमिल
  • राष्ट्रीय भाषा - मलय
  • विशेषता -
    • शहर-राज्य (City-State)
    • एशिया का बड़ा व्यापार और वित्तीय केंद्र
    • दुनिया का व्यस्ततम बंदरगाह
    • आसियान (ASEAN) का संस्थापक सदस्य
  • भारत से संबंध-
    • 2025 में 60 साल पूरे हुए कूटनीतिक संबंधों के
    • नौसैनिक अभ्यास (SIMBEX), रक्षा और तकनीकी सहयोग
    • भारत की Act East Policy का अहम साथी

प्रश्न. हाल ही में भारत–सिंगापुर रक्षा कार्य समूह (DWG) की 16वीं बैठक कहाँ आयोजित हुई ? 

(a) नई दिल्ली

(b) मुंबई

(c) सिंगापुर 

(d) हैदराबाद

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT