चर्चा में क्यों ?
हल ही में कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने संजय सिंघल को सशस्त्र सीमा बल (SSB) का नया महानिदेशक नियुक्त करने के केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

प्रमुख बिंदु
- संजय सिंघल 1 सितंबर 2025 को पदभार ग्रहण करेंगे।
- वह वर्तमान में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के विशेष निदेशक हैं।
- वे अमृत मोहन प्रसाद का स्थान लेंगे,जो 31 अगस्त 2025 को सेवानिवृत्त होंगे।
- वे 31 दिसंबर 2028 तक या अगले आदेश तक पद पर बने रहेंगे।
सशस्त्र सीमा बल (SSB)
- इसकी स्थापना 15 मई 1963 को भारत-चीन युद्ध (1962) के बाद विशेष सेवा निकाय के रूप में की गई थी।
- इसका कार्यक्षेत्र था :
- उत्तर असम
- उत्तरी बंगाल
- उत्तर प्रदेश के पहाड़ी जिले (वर्तमान उत्तराखंड)
- पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्र
- पूर्वी लद्दाख
- 1966 में नाम बदला गया विशेष सेवा ब्यूरो (SSB)
- 15 दिसंबर 2003 को नाम बदला गया सशस्त्र सीमा बल (SSB)
- के. सुब्रमण्यम समिति (2001) की कारगिल समीक्षा समिति की सिफारिशों पर यह गृह मंत्रालय को स्थानांतरित हुआ।
- "एक सीमा - एक बल" सिद्धांत अपनाया गया।
वर्तमान कार्य:
- सीमा की सुरक्षा:
- भारत-नेपाल सीमा (1,751 किमी)
- भारत-भूटान सीमा (699 किमी)
- केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF):
- SSB, केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन 7 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में से एक है।
- अन्य CAPF बल:
- सीमा सुरक्षा बल (BSF)
- भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP)
- केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF)
- केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)
- राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG)
- असम राइफल्स (इसकी कमान सेना के अधिकारी के पास रहती है)
प्रश्न. हाल ही में संजय सिंघल को किस बल का महानिदेशक नियुक्त किया गया है ?
(a) सीमा सुरक्षा बल (BSF)
(b) सशस्त्र सीमा बल (SSB)
(c) भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP)
(d) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)
|