New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM

अलमाटी बांध

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में, कर्नाटक मंत्रिमंडल ने लंबित अपर कृष्णा परियोजना चरण III के कार्यान्वयन के लिए मंच तैयार करने हेतु 1,33,867 लाख एकड़ भूमि के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी
  • इसके बाद अब अलमाटी बांध की ऊंचाई को वर्तमान 519.16 मीटर से बढ़ाकर 524.256 मीटर किया जा सकेगा।

अलमाटी बांध 

  • अलमाटी बांध कर्नाटक के बागलकोट जिले में कृष्णा नदी पर स्थित है
  • इसे लाल बहादुर शास्त्री बांध के नाम से भी जाना जाता है 
  • यह ऊपरी कृष्णा सिंचाई परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है 
  • इस बांध का निर्माण जुलाई 2005 में पूरा हुआ
  • इसका निर्माण मुख्यतः सिंचाई और पेयजल की आपूर्ति , जलविद्युत ऊर्जा का उत्पादन और क्षेत्र में बाढ़ के जोखिम का प्रबंधन करने के उद्देश्य से किया गया था।
  • अलमाटी बांध ऊपरी कृष्णा सिंचाई परियोजना के प्रमुख जलाशय के रूप में कार्य करता है
  • बिजली उत्पादन के बाद, सिंचाई की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पानी को नारायणपुर जलाशय में छोड़ दिया जाता है ।
  • अलमाटी बांध के आसपास के 77 एकड़ क्षेत्र को उद्यानों में विकसित किया गया है, जिनमें जापानी गार्डन, रॉक गार्डन, मुगल गार्डन, गोपाल कृष्ण गार्डन और लवकुश गार्डन शामिल हैं।

कृष्णा नदी 

  • कृष्णा नदी की उत्पत्ति महाराष्ट्र में सह्याद्रि के महाबलेश्वर से होती है। 
  • गोदावरी के बाद पूर्व दिशा में बहने वाली यह दूसरी बड़ी प्रायद्वीपीय नदी है।
  • यह नदी चार राज्यों (महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश) से बहती हुई बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है।
  • कृष्णा की सहायक नदियाँ तुंगभद्रा, मालप्रभा, कोयना, भीमा, घाटप्रभा, यरला, वरुणा, दिंडी, मूसी और दूधगंगा हैं।

प्रश्न - अलमाटी बांध किस राज्य में स्थित है ?

(a) केरल 

(b) तमिलनाडु 

(c) तेलंगाना 

(d) कर्नाटक

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR