संविधान का अनुच्छेद 67(बी)

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में विपक्षी दलों ने उपराष्ट्रपति धनखड़ को हटाने के लिए अनुच्छेद 67(बी)  के तहत नोटिस प्रस्तुत किया 

Jagdeep-Dhankhar

क्या है मामला ?

  • विपक्षी दलों ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को उनके पद से हटाने के लिए नोटिस लाने का निर्णय लिया है।
  • विपक्ष ने सभापति पर पक्षपाती अध्यक्ष होने का आरोप लगाया 
  • श्री धनखड़ के आचरण के कारण विपक्ष ने ऐसा असाधारण कदम उठाया।
    • सभापति ने विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को बोलने की अनुमति नहीं दी
    • जबकि सदन के नेता जे.पी. नड्डा ने कांग्रेस पर अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस की मदद से देश को अस्थिर करने का आरोप लगाया था।

क्या प्रावधान है संविधान के अनुच्छेद 67 (बी) में ?

  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 67 में देश के उपराष्ट्रपति का कार्यकाल वर्णित है। 
  • इसके अनुसार उपराष्ट्रपति का कार्यकाल पांच वर्षों का होता है, लेकिन उससे पहले भी वह राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंपकर अपना पद त्याग सकते हैं।
  • संविधान के अनुच्छेद 67 (बी) में यह प्रावधान है कि राज्यसभा से प्रस्ताव पारित करके उन्हें पद से हटाया भी जा सकता है। 
  • इसके लिए आवश्यक है कि यह प्रस्ताव राज्यसभा से बहुमत से पारित हो और लोकसभा से भी इसपर मंजूरी ली जाए। 
  • उपराष्ट्रपति को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने से पहले आवश्यक है कि इसके संबंध में कम से कम 14 दिन पहले प्रस्ताव पेश किए जाने का नोटिस दिया जाए।

प्रश्न  - संविधान के किस अनुच्छेद में उपराष्ट्रपति को पद से हटाने की प्रक्रिया वर्णित है ?

(a) अनुच्छेद 61 (बी)

(b) अनुच्छेद 63 (बी)

(c) अनुच्छेद 67 (बी)

(d) अनुच्छेद 69 (बी)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT